ल्हासा में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला तिब्बती भाषा का बड़े पैमाने वाला मॉडल
सारांश
Key Takeaways
- डीपत्सांग: पहला बड़े पैमाने पर तिब्बती भाषा मॉडल
- 80 से अधिक भाषाओं का समर्थन
- ओपन-सोर्स बिग डेटा मॉडल प्लेटफॉर्म
- स्मार्ट+ सॉल्यूशन मैट्रिक्स के लिए लागू
- चीन में तकनीकी प्रगति का प्रतीक
बीजिंग, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर तिब्बती भाषा मॉडल डीपत्सांग ल्हासा में लॉन्च किया गया।
शीत्सांग च्युएलुओ डिजिटल उद्योग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित किया गया यह डीपत्सांग, चीन का पहला तिब्बती भाषा का बिग डेटा मॉडल है, जिसने नेशनल जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रजिस्ट्रेशन पूरा किया है, जिससे यह क्षेत्र में तकनीकी कमी को पूरा करता है।
फाउंडर तेनजिन लोबसांग ने कहा कि यह ओपन-सोर्स बिग डेटा मॉडल प्लेटफॉर्म मल्टीलिंगुअल और मल्टीमॉडल एथनिक भाषा एआई के लिए चीन का पहला ओपन प्लेटफॉर्म है, जो 80 से ज्यादा भाषाओं में सेवाएं प्रदान करता है और 'सुनना, बोलना, अनुवाद करना, देखना और सोचना' जैसे कार्यों को पूरा करता है।
अभी, डीपत्सांग ऐप को एक साथ लॉन्च किया गया है और इसे कई क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जिससे एक "स्मार्ट+" सॉल्यूशन मैट्रिक्स बनेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)