27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चिराग पासवान की लोजपा ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चिराग पासवान की लोजपा ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने अपनी सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जानिए कौन-कौन से नेता चुनावी मैदान में हैं और क्या है एनडीए का सीट बंटवारा। यह चुनाव दोनों गठबंधनों के बीच होगा।

मुख्य बातें

लोजपा ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।
एनडीए का सीट बंटवारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के बीच हुआ है।
पहला चरण 6 नवंबर को होगा।
मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच है।

पटना, 16 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर स्थिति जटिल बनी हुई है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जदयू को छोड़कर सभी दलों ने अपनी-अपनी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

एनडीए के सदस्य लोजपा (रामविलास) ने गुरुवार को अपनी सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। हालांकि, पार्टी ने बुधवार को 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

लोजपा (रामविलास) द्वारा जारी दूसरे सूची के अनुसार, पार्टी ने बेलसंड से अमित कुमार को, मढ़ौरा से सीमा सिंह, शेरघाटी से उदय कुमार सिंह, बोधगया से श्यामदेव पासवान, रजौली से विमल राजवंशी, गोविंदपुर से बिनीता मेहता, बोचहा से बेबी कुमारी, बख्तियारपुर से अरुण कुमार और फतुहा से रुपा कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अतिरिक्त, बहादुरगंज से मोहम्मद कलिममुद्दीन, महुआ से संजय कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, मनेर से जितेंद्र यादव और कसबा से नितेश कुमार सिंह को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

ज्ञात हो कि भाजपा ने बुधवार को अपने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी थी।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधनों के बीच माना जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह दर्शाता है कि सभी दल अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए सजग हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
लोजपा ने कितनी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं?
लोजपा ने अपनी सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले