3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश में झूठे मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस तैयार है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में झूठे मुकदमों के खिलाफ कांग्रेस तैयार है?

सारांश

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि कांग्रेस झूठे मुकदमों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। अशोकनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। क्या यह संघर्ष राज्य में नए सिरे से राजनीतिक हलचल लाएगा?

मुख्य बातें

कांग्रेस झूठे मुकदमों के खिलाफ खड़ी है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।
कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार पर सवाल।
राज्य में भाजपा का सत्ता दुरुपयोग।

गुना, 8 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि कांग्रेस राज्य में झूठ के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। यह बात उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर के मुंगावली थाने में दर्ज प्रकरण के संदर्भ में कही।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस मामले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। अशोकनगर जाते समय नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई है। जब भी हमारा कार्यकर्ता अन्याय का विरोध करता है, तब भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती है और झूठे मामले दर्ज कर देती है। यह कांग्रेस की अन्याय के खिलाफ लड़ाई है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने राज्य की स्थिति के बारे में सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रदेश में लोकतंत्र के अनुसार सरकार चलानी चाहिए। यदि झूठे मुकदमे दर्ज कर इस तरह से लड़ाई लड़नी है, तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए तैयार है।

वास्तव में अशोकनगर जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक प्रकरण दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को बरगलाकर उससे झूठा बयान दिलवाया, जिसमें कहा गया कि पीड़ित को मानव मल खिलाया गया। इस पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन, बाद में उसी व्यक्ति ने पुलिस के पास जाकर शपथ पत्र दिया और कहा कि पटवारी ने उसे प्रलोभन देकर यह बयान दिलवाया।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेता अशोकनगर पहुंचे हैं और वे पटवारी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य में सरकार और प्रशासन के अधिकारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो इससे लोकतंत्र की नींव को नुकसान पहुंचता है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्याय का शासन बना रहे।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस ने झूठे मुकदमों के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं?
कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतारकर और गिरफ्तारी देकर विरोध किया है।
क्या यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है?
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यह भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है।
अशोकनगर में क्या हुआ?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक व्यक्ति को झूठा बयान दिलाने का आरोप लगा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले