2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है? सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकला: मृत्युंजय तिवारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है? सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकला: मृत्युंजय तिवारी

सारांश

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सीट शेयरिंग की स्थिति पर स्पष्टता दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और फॉर्मूला तैयार हो चुका है। आगे की तस्वीर जल्द ही स्पष्ट होगी। जानिए इस बारे में और क्या कहा तिवारी ने।

मुख्य बातें

महागठबंधन में सब कुछ ठीक है।
सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकल चुका है।
निर्वाचन आयोग को पारदर्शिता से काम करना चाहिए।
बिहार की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।
नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर चिंता।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उन अफवाहों पर विराम लगाया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई फॉर्मूला नहीं निकला है। तिवारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो चुका है।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तीन से चार दिनों में सीट शेयरिंग की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इंडिया ब्लॉक एनडीए से पहले सीटों का बंटवारा करेगा, इसलिए सबकुछ सही चल रहा है। एनडीए को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें अपने बारे में अधिक चिंतन करना चाहिए।

तिवारी ने आगे कहा कि महागठबंधन में कोई संकट नहीं है। मुकेश सहनी हमारे साथ हैं और रहेंगे। हम तेजस्वी सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

बिहार में चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का कर्तव्य है कि वह जिम्मेदारी से काम करे और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करे। अगर आयोग सरकारी दबाव में काम करेगा, तो इसका विरोध किया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, लेकिन उनके सार्वजनिक व्यवहार को लेकर चिंता व्यक्त की। तेजस्वी यादव ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें सवाल उठाया गया है कि मुख्यमंत्री की स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार संभालने में असमर्थ हैं और कुर्सी पर बने रहने के लिए अब सही नहीं हैं। लोग उनके नाम का उपयोग कर रहे हैं। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में हालात पल-पल बदल रहे हैं। महागठबंधन और एनडीए के बीच की प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। निर्वाचन आयोग की भूमिका इस चुनाव में महत्वपूर्ण होगी, और किसी भी प्रकार के दबाव का सामना करना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या है?
महागठबंधन के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के अनुसार, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो चुका है और जल्द ही इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
क्या एनडीए को चिंता करने की जरूरत है?
तिवारी ने कहा है कि एनडीए को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें अपने मामलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
क्या नीतीश कुमार की स्थिति ठीक है?
तिवारी ने चिंता व्यक्त की है कि नीतीश कुमार की स्थिति ठीक नहीं है और बिहार की जनता सब कुछ देख रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले