3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड विजय हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड विजय हुई?

सारांश

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत है। जानिए चुनाव परिणामों के पीछे के कारण और प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र में प्रचंड जीत हासिल की।
पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।
यह जीत विकास और सुशासन की राजनीति का स्पष्ट संकेत है।

नई दिल्ली, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की मिली अद्भुत जीत पर बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की यह विजय, प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास और सुशासन की राजनीति की व्यापक स्वीकृति का सशक्त प्रमाण है। यह ऐतिहासिक जनादेश यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास, स्थिरता, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति को पूर्ण विश्वास के साथ अपनाया है। यह जीत महायुति सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों, संगठन की सामूहिक शक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और महाराष्ट्र की प्रबुद्ध जनता के प्रति हृदय से आभार। यह जनादेश ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प की ओर जनता की सकारात्मक भावना की अभिव्यक्ति है।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना महायुति की प्रचंड जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता को नेतृत्व, नीयत और नीति पर अटूट भरोसा है। यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की विकासोन्मुख सोच और महायुति सरकार के सुशासन पर जनता की मजबूत मुहर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और दिन-रात परिश्रम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को इस शानदार विजय की हार्दिक बधाई।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेह शासन और जनता के विश्वास की प्रबल अभिव्यक्ति है। पीएम मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में राज्य में विकास, स्थिरता और सुशासन को जनता ने एक बार फिर अपना समर्थन प्रदान किया है। यह सफलता भाजपा महाराष्ट्र के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और महाराष्ट्र की जनता-जनार्दन के विश्वास का परिणाम है। सभी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति को अपनी प्राथमिकता दी है। यह एक सकारात्मक संकेत है जो आने वाले चुनावों में भी प्रभाव डालेगा।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत का महत्व क्या है?
यह जीत दर्शाती है कि जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा की नीतियों में है।
इस चुनाव में कौन-कौन से नेता शामिल थे?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य प्रमुख नेताओं ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्या यह जीत भविष्य के चुनावों पर प्रभाव डालेगी?
हां, यह जीत भाजपा के लिए आगामी चुनावों में एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले