15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र विधानसभा में हनीट्रैप मामला गरमाने वाला है? कार्रवाई की मांग पर विपक्ष का वॉकआउट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र विधानसभा में हनीट्रैप मामला गरमाने वाला है? कार्रवाई की मांग पर विपक्ष का वॉकआउट

सारांश

महाराष्ट्र विधानसभा में हनीट्रैप मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए वॉकआउट किया। इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया तथा किसान, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्या सरकार इस संवेदनशील मामले पर उचित कदम उठाएगी?

मुख्य बातें

महाराष्ट्र विधानसभा में हनीट्रैप मामला गरमाया।
विपक्ष ने वॉकआउट कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मामले को उठाया।
सरकार को इस मामले पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विपक्ष ने किसानों, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी प्रदर्शन किया।

मुंबई, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को तथाकथित हनीट्रैप प्रकरण को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सरकार पर कार्रवाई न करने और मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

इस मुद्दे को सबसे पहले कांग्रेस नेता नाना पटोले ने उठाया। उन्होंने इस गंभीर मामले की जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की थी। पिछले दिन विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को निर्देश दिया था कि इस पर उचित कार्रवाई कर सदन को जवाब दिया जाए।

नाना पटोले ने गुरुवार को फिर से इस मामले को उठाया। उनकी मांग का एनसीपी-एसपी नेता जयंत पाटिल और शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक भास्कर जाधव ने समर्थन दिया। इसके बाद अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि शुक्रवार को अधिवेशन के समाप्त होने से पहले इस मुद्दे पर कार्रवाई कर सदन को जानकारी दी जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सहमति जताई और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

हालांकि, विपक्ष का कहना है कि सरकार इस संवेदनशील विषय को लेकर ढीलापन दिखा रही है और जनता के साथ न्याय नहीं कर रही है। इन आरोपों के बाद विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

दरअसल, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में उच्च पदस्थ अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाने का मामला आया था। यह खुलासा तब हुआ, जब कुछ अधिकारियों की तरफ से पुलिस में शिकायतें दी गईं। दावा किया गया कि उच्च पदस्थ अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश की गई थी।

इससे पहले, गुरुवार सुबह महाराष्ट्र विधान भवन की सीढ़ियों पर विपक्ष के सदस्यों ने अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर विपक्षी नेता एक बैनर लेकर विधान भवन के गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में भोपला (कद्दू) लेकर सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक आंदोलन किया और इन मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं पर ध्यान न देकर सिर्फ दिखावटी काम किए जा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि जनता का विश्वास बना रहे।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हनीट्रैप मामला क्या है?
हनीट्रैप मामला ऐसे आरोपों पर आधारित है जिसमें उच्च पदस्थ अधिकारियों को फंसाकर उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश की गई।
विपक्ष ने वॉकआउट क्यों किया?
विपक्ष ने सरकार पर कार्रवाई न करने और मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए वॉकआउट किया।
इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है?
अध्यक्ष ने सरकार को निर्देश दिया है कि शुक्रवार तक उचित कार्रवाई की जाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले