26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या माही विज का ट्रेडिशनल लुक आपको पसंद आया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या माही विज का ट्रेडिशनल लुक आपको पसंद आया?

सारांश

माही विज ने अपने ट्रेडिशनल लुक में एक नई वीडियो पोस्ट की है, जहाँ उनकी सादगी और खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया है। जानें इस वीडियो में उनके अंदाज के बारे में।

मुख्य बातें

माही विज का ट्रेडिशनल लुक उनकी सादगी को दर्शाता है।
वीडियो में हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना है।
अभिनेत्री के झुमके और मेकअप उनके लुक को और निखारते हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मेरे मौला' गाना है।
माही ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है।

मुंबई, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री माही विज को 'लागी तुझसे लगन,' 'बालिका वधू,' 'अकेला,' 'कैसी लगी लगन,' और 'शुभ कदम' जैसे चर्चित धारावाहिकों में देखा जा चुका है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया।

इस वीडियो में अभिनेत्री विभिन्न अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कभी वह कैमरे की ओर मुस्कान बिखेरती हैं, तो कभी फूलों के साथ खेलते हुए आकर्षक अंदाज में पोज देती हैं। उनकी यह सहजता और खूबसूरती प्रशंसकों को आकर्षित कर रही है।

माही ने इस वीडियो में हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना है, जो उनकी सादगी और शालीनता को और बढ़ा रहा है। हल्के मेकअप के साथ उन्होंने बड़े झुमके पहने हैं, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। उनके बालों को हल्का कर्ल किया गया है और कानों के पीछे हल्के गुलाबी रंग का गुलाब सजाया गया है, जो उनके इस पारंपरिक लुक को और खास बना रहा है।

वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मेरे मौला' गाना शामिल किया गया है। माही ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ एक गुलाबी फूल का इमोजी साझा किया है, जो उनकी ड्रेस और बैकग्राउंड की खूबसूरती को बखूबी दर्शाता है।

माही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें टीवी शो 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार से बड़ी पहचान मिली।

उन्होंने कई अन्य टीवी शो जैसे 'बालिका वधू' में भी काम किया। साल 2019 में बेटी तारा के जन्म के बाद से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली और तब से अपने परिवार को समय दे रही हैं।

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। इस कपल ने 2017 में दो बच्चों, राजवीर और खुशी, को फॉस्टर पैरेंट बनकर अपनाया था। वहीं, 2019 में आईवीएफ के जरिए अपनी बेटी तारा का स्वागत किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

माही विज का पसंदीदा रंग क्या है?
माही विज का पसंदीदा रंग गुलाबी है, जो उनके नए वीडियो में भी देखने को मिला।
माही विज ने अपने करियर की शुरुआत कब की?
माही विज ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
माही विज के कितने बच्चे हैं?
माही विज के दो फॉस्टर बच्चे और एक बेटी तारा है।
माही विज ने किस धारावाहिक से पहचान बनाई?
माही विज को धारावाहिक 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार से पहचान मिली।
माही विज का वर्तमान में क्या प्रोजेक्ट है?
माही विज फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और टीवी शो से दूर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले