10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति का आरोप लगाया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति का आरोप लगाया है?

सारांश

महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। जानें इस मामले में क्या कुछ कहा गया है और इससे राजनीति में क्या हलचल मच गई है।

मुख्य बातें

महिला डॉक्टर की आत्महत्या ने राजनीतिक मामला बना लिया है।
भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सुसाइड नोट में फर्जी सर्टिफिकेट के दबाव का जिक्र है।
राजनीतिक दबाव की भी जांच हो रही है।

मुंबई, २५ अक्तूबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा विधायक राम कदम ने कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता संवेदनशील मुद्दों पर भी घटिया राजनीति करने से बाज नहीं आते।

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ, वह बेहद चिंताजनक है। जिस तरह डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारी का नाम लिखा है, वह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो जनता किस पर भरोसा करे?"

वर्षा गायकवाड़ के बयान पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "कांग्रेस नेताओं की आदत है कि वे ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी घटिया राजनीति करते हैं। यही वह कांग्रेस है जिसके शासन में उद्योगपतियों के घरों के बाहर जिलेटिन की छड़ें मिली थीं, यही कांग्रेस १०० करोड़ की वसूली के मामलों में लिप्त थी और लोगों पर अत्याचार हुए थे। वर्षा गायकवाड़ को यह सब नहीं भूलना चाहिए।"

राम कदम ने कहा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र पूरी तरह सुरक्षित है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तकनीकी और विस्तृत जांच के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।"

इधर, सतारा पुलिस ने डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में प्रशांत बंकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी। वहीं, सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने को निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला सतारा जिले के फलटण इलाके का है, जहां सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से मिली चार पन्नों के सुसाइड नोट में और यहां तक कि उसकी हथेली पर भी डॉक्टर ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने पर चार बार रेप करने और मकान मालिक के बेटे प्रशांत बंकर पर मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया।

डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि एक सांसद और उसके दो निजी सहायकों ने उस पर कई मामलों में आरोपी व्यक्तियों के लिए फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डाला। डॉक्टर ने यह सब झेलते हुए २१ बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

सुसाइड नोट में उसने एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि जब उसने फर्जी सर्टिफिकेट देने से मना किया तो दो सहायकों ने उसे सांसद से फोन पर बात करने को कहा और उस बातचीत के दौरान सांसद ने उसे परोक्ष रूप से धमकी दी।

सतारा एसपी तुषार दोशी ने कहा है कि घटना की हर दिशा से जांच की जा रही है और डॉक्टर पर पड़े राजनीतिक दबाव की भी जांच हो रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राजनीतिक दबाव और संवेदनशील मुद्दों पर घटिया राजनीति का भी प्रतीक है। सभी पक्षों को बारीकी से जांच कर इस मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला डॉक्टर की आत्महत्या का कारण क्या था?
डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले अपने सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक दबाव का जिक्र किया था।
राम कदम ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाये हैं?
राम कदम ने कहा कि कांग्रेस नेता संवेदनशील मामलों पर घटिया राजनीति कर रहे हैं।
क्या इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है?
हां, सतारा पुलिस ने प्रशांत बंकर को गिरफ्तार किया है और सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने को निलंबित किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले