9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना?

सारांश

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में अपने पसंदीदा गाने के बारे में बताया है। आर.डी. बर्मन का गाना 'ऐसा समां न होता' उनकी पसंदीदा धुनों में से एक है। जानिए इस गाने की खासियत और मीनाक्षी के करियर के बारे में दिलचस्प तथ्य।

मुख्य बातें

मीनाक्षी शेषाद्रि का पसंदीदा गाना ' ऐसा समां न होता ' है।
बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।
फिल्म ' जमीन आसमान ' में संजय दत्त और अनीता राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई।
मीनाक्षी की पहली हिंदी फिल्म ' पेंटर बाबू ' थी।
उन्होंने साउथ सिनेमा में भी काम किया है।

मुंबई, 2 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। मंगलवार को, उन्होंने अपने पसंदीदा गाने के बारे में एक दिलचस्प जानकारी साझा की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे आर.डी. बर्मन के गाने 'ऐसा समां न होता' के साथ खूबसूरत हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह गाना 1980 के दशक का आर.डी. बर्मन का मेरा प्रिय गाना है। उन्होंने कई सुंदर रोमांटिक गाने बनाए हैं, और यह गाना मेरे पसंदीदा कलाकार संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है।"

गाना 'ऐसा समां न होता' साल 1984 की फिल्म 'जमीन आसमान' में फिल्माया गया है। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल अंजान ने लिखे हैं और संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है।

फिल्म 'जमीन आसमान' का निर्देशन भरत रंगाचार्य ने किया था, जिसमें संजय दत्त, शशि कपूर, रेखा, और अनीता राज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। उस समय आर.डी. बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर का गाना 'ऐसा समां न होता' बेहद लोकप्रिय हुआ था।

बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब जीता था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'पेंटर बाबू' थी, जिसके बाद वे 'हीरो' में नजर आईं। मीनाक्षी ने अपने करियर में लगभग सभी बड़े निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, और अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म सितारे उनकी फिल्मों में उनके हीरो रहे हैं।

उन्होंने 'दामिनी', 'घातक', 'गंगा जमुना सरस्वती', 'शहंशाह', 'जुर्म', 'तूफान', 'घर हो तो ऐसा' और 'आदमी खिलौना है' जैसी कई यादगार फिल्में की हैं। इसके अलावा, उन्होंने साउथ सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो आज भी फैंस के दिलों में जीवित है।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मीनाक्षी शेषाद्रि का पसंदीदा गाना कौन सा है?
मीनाक्षी शेषाद्रि का पसंदीदा गाना आर.डी. बर्मन का ' ऐसा समां न होता ' है।
गाने ' ऐसा समां न होता ' को किसने गाया है?
ऐसा समां न होता गाने को लता मंगेशकर ने गाया है।
फिल्म ' जमीन आसमान ' में मुख्य भूमिकाएं कौन-कौन से अभिनेता ने निभाई हैं?
फिल्म ' जमीन आसमान ' में संजय दत्त , शशि कपूर , रेखा , और अनीता राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की?
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था।
क्या मीनाक्षी शेषाद्रि ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है?
हाँ, मीनाक्षी शेषाद्रि ने साउथ सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले