3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या हुई?

सारांश

मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद भड़ाना की हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। जानें इस वारदात के बारे में विस्तृत जानकारी और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।

मुख्य बातें

प्रमोद भड़ाना , भाजपा के बीडीसी सदस्य थे।
उन्हें तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत का माहौल है।

मेरठ, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव के निवासी प्रमोद भड़ाना के रूप में उनकी पहचान हुई है, जो भाजपा के बीडीसी सदस्य और मंडल की युवा समिति के उपाध्यक्ष थे।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद भड़ाना शनिवार को खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में प्रमोद को तीन गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्रमोद भड़ाना खून से लथपथ पड़े हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग के दौरान प्रमोद को तीन गोलियां लगीं। दो गोलियां उसके भैंसे को भी लगी हैं। इस हमले में प्रमोद की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रमोद की हत्या के कारण उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि राजनीतिक सुरक्षा को भी चुनौती देती है। समाज में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हमें मिलकर इसके खिलाफ खड़ा होना होगा और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रमोद भड़ाना की हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा हो सकता है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
क्या इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है?
हाँ, इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग भयभीत हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले