मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में 92 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

Click to start listening
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में 92 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

सारांश

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान 92 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। जानें, इन योजनाओं की विशेषताएँ और स्थानीय विकास पर उनका प्रभाव।

Key Takeaways

  • 485 करोड़ रुपये की लागत से 92 विकास योजनाओं का उद्घाटन।
  • मुख्यमंत्री का मां पूरण देवी मंदिर का दौरा।
  • पशुपालकों के लिए विशेष योजनाएं।

पूर्णिया, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को समृद्धि यात्रा के अंतर्गत पूर्णिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले में 485 करोड़ रुपए की लागत से 92 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 164 करोड़ रुपये की लागत से 84 योजनाओं का उद्घाटन तथा 321 करोड़ रुपये की लागत से आठ योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने मां पूरण देवी मंदिर परिसर का दौरा कर वहां चल रहे सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के अनुसार, उन्होंने स्टेट हाईवे 60 से पूरण देवी मंदिर तक के नवनिर्मित दो लेन पथ और लाइन बाजार चौक से पॉलिटेक्निक चौक तक रजनी चौक पथ के मजबूतीकरण कार्य का भी रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मां पूरण देवी मंदिर प्रांगण में स्थित पोखर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण कार्य का अवलोकन भी किया। स्थानीय कलाकारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत झिझिया नृत्य कर किया। इसके अलावा, बिहार बाल भवन किलकारी द्वारा मंदिर परिसर में लगाए गए स्टॉल का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन केंद्र में नवनिर्मित कार्यालयों का भी निरीक्षण किया और पशुपालकों से संवाद किया।

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य कर रही है। कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि बिहार के किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने पशुपालकों से कहा, "आप सभी पूरी मेहनत से काम करें। सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।"

Point of View

बल्कि यह राज्य के समग्र विकास को भी प्रोत्साहित करेगा।
NationPress
12/03/2026

Frequently Asked Questions

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कितनी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 92 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।
इन विकास योजनाओं की कुल लागत कितनी है?
इन विकास योजनाओं की कुल लागत 485 करोड़ रुपये है।
Nation Press