अनिल कुंबले: रजत पाटीदार का खिताब का बचाव करना होगा चुनौतीपूर्ण

Click to start listening
अनिल कुंबले: रजत पाटीदार का खिताब का बचाव करना होगा चुनौतीपूर्ण

सारांश

अनिल कुंबले के अनुसार, रजत पाटीदार के लिए आईपीएल 2026 में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना आसान नहीं होगा। आरसीबी की उम्मीदें पिछले सीजन की सफलता के बाद काफी बढ़ गई हैं। जानिए कुंबले ने क्या कहा।

Key Takeaways

  • अनिल कुंबले ने रजत पाटीदार को खिताब का बचाव करने में चुनौती दी है।
  • आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती।
  • रजत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
  • वेंकटेश अय्यर को शुरुआत में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
  • आरसीबी का अगला मुकाबला 28 मार्च को है।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए आईपीएल 2026 में खिताब का बचाव करना एक बड़ी चुनौती साबित होगा। कुंबले ने कहा कि पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पहली बार चैंपियन बनने के बाद इस बार उन पर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

फाफ डू प्लेसिस के आरसीबी छोड़ने के बाद रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान बनाया गया था। रजत की अगुवाई में पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। आईपीएल 2026 में आरसीबी अपना अभियान 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरू करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रजत की कप्तानी में टीम इस साल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर पाती है या नहीं।

अनिल कुंबले ने 'जियोस्टार' से कहा, "रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी के लिए लगातार खिताब जीतना आसान नहीं होगा। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही लगातार ट्रॉफी जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि रजत पाटीदार का बतौर कप्तान पहला सीजन बहुत अच्छा रहा। जब उन्हें कप्तान बनाया गया, तो कई लोग चौंक गए थे, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि विराट फिर से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन, टीम प्रबंधन ने पाटीदार को मौका दिया और इसका लाभ मिला। उन्हें केवल मध्य प्रदेश की कप्तानी का अनुभव था, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया।"

कुंबले ने रजत की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, "रजत के पास कप्तानी का जो अनुभव था, उसके अनुसार उन्होंने टीम का नेतृत्व बेहतरीन ढंग से किया। उन्होंने अपने गेंदबाजों का सही उपयोग किया। कुल मिलाकर रजत की कप्तानी लाजवाब रही। आरसीबी ने एक मजबूत गेंदबाजी हमला तैयार किया है और उनके स्पिनर्स ने टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब खिताब जीतना और भी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि उम्मीदें बहुत ज्यादा होंगी। हालांकि, रजत दबाव में शांति से रहते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे लगता है कि इससे उन्हें लाभ होगा।"

कुंबले का मानना है कि वेंकटेश अय्यर के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में शुरुआत में जगह बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वेंकटेश अय्यर शुरू में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। आप वही शुरुआती इलेवन रखना चाहेंगे, जिसने 18 साल बाद ट्रॉफी जीती थी। देवदत्त पडिक्कल को इलेवन में खेलना चाहिए। वह चोट के कारण पिछले सीजन कुछ महत्वपूर्ण मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन वह शानदार फॉर्म में हैं। जब आरसीबी पहले गेंदबाजी करेगी तो वह इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाएंगे।" कुंबले ने कहा कि यदि आरसीबी पहले गेंदबाजी करती है, तो सुयश शर्मा टीम के इम्पैक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं। कुंबले ने कहा कि आगामी सीजन के लिए आरसीबी मजबूत टीम नजर आ रही है।

Point of View

आरसीबी को पिछले सीजन की सफलता को बनाए रखना होगा, और रजत को अपनी कप्तानी में टीम को उच्च उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

रजत पाटीदार को कब कप्तान बनाया गया?
रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का कप्तान बनाया गया था।
आरसीबी ने आईपीएल 2025 में किस टीम को हराकर खिताब जीता?
आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता।
अनिल कुंबले ने रजत पाटीदार की कप्तानी के बारे में क्या कहा?
अनिल कुंबले ने कहा कि रजत की कप्तानी लाजवाब थी और उन्हें दबाव में शांत रहना आता है।
वेंकटेश अय्यर को आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी?
अनिल कुंबले के अनुसार, वेंकटेश अय्यर के लिए शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा।
आरसीबी का अगला मुकाबला कब है?
आरसीबी का अगला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।
Nation Press