26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेरठ में मामूली विवाद के चलते एक युवक की ईंट से हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेरठ में मामूली विवाद के चलते एक युवक की ईंट से हत्या हुई?

सारांश

मेरठ में एक युवक की हत्या के पीछे की कहानी जानें। मामूली विवाद ने कैसे एक युवा की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना समाज में बढ़ते तनाव और शराब के प्रभाव को दर्शाती है।

मुख्य बातें

मामूली विवाद से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
शराब का सेवन विवादों को बढ़ा सकता है।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान संभव है।
समाज में जागरूकता की आवश्यकता है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है।

मेरठ, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव में एक मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान मोतीलाल ने पवन की हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन मजदूरी का काम करता था। रविवार देर रात वह व्रत के लिए पूजा सामग्री और अन्य सामान खरीदने दुकान पर गया था। उसी दौरान दुकान पर बैठे लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने विवाद को शांत कराया।

विवाद खत्म होने के कुछ समय बाद, जब पवन घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी मोतीलाल वहां पहुंचा और शराब के नशे में पवन को ईंट से मार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पवन के परिवार वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस प्रशासन भी इस घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा और पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।

एसएसपी विपिन ताड़ा ने कहा कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। आरोपी मोतीलाल ने रात के समय पवन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी विवाद की शिकायतें आई थीं, जिनकी जांच कराई जाएगी।

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मोतीलाल शराब के नशे में था और पवन से उसकी दुकान से सामान खरीदने के लिए कह रहा था। जब पवन ने सामान खरीदने से मना कर दिया तो वह लड़ाई करने लगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न हों।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी गिरफ्तार हो गया है?
हाँ, पुलिस ने आरोपी मोतीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का कारण क्या था?
हत्या का कारण एक मामूली विवाद था।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले