18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को दी 6 गारंटियां- 'हर रेप केस का खोला जाएगा फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को दी 6 गारंटियां- 'हर रेप केस का खोला जाएगा फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग'

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 6 गारंटियों का ऐलान किया। उन्होंने कहा, 'हर रेप केस की फाइल खुलेगी' और कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू होगा। यह चुनाव बंगाल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने 6 गारंटियां दीं।
हर रेप केस की फाइल खुलेगी।
टीएमसी के भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी।
शरणार्थियों को अधिकार देंगे, घुसपैठियों को खदेड़ेंगे।
सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू होगा।

हल्दिया, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के निवासियों से भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा है। हल्दिया में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं है। यह बंगाल की भव्यता को पुनर्स्थापित करने का चुनाव है। यह एक विकसित बंगाल की नींव को मजबूत करने का चुनाव है, और इसका पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है निर्मम सरकार का अंत। इस मौके पर, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य के लोगों को 6 महत्वपूर्ण गारंटी दीं।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गुलामी के समय में सतीश चंद्र सामंता ने ब्रिटिश शासन को हिला दिया था। आज मैं इसी धरती से पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं। पहली गारंटी- भाजपा सरकार बंगाल में डर की जगह विश्वास स्थापित करेगी और कानून पर विश्वास लौटाएगी। दूसरी गारंटी- भाजपा सरकार में सरकारी व्यवस्था जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगी। तीसरी गारंटी- हर घोटाला, बेटियों के साथ हुए अन्याय और हर रेप केस की फाइल खोली जाएगी।"

चौथी गारंटी में उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसकी जगह जेल होगी। चाहे मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा। टीएमसी का कोई गुंडा कानून से बच नहीं सकेगा। हम टीएमसी को जनता का धन लूटने नहीं देंगे।

पश्चिम बंगाल की जनता को 5वीं गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जो लोग शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत सभी अधिकार मिलेंगे, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। उन्हें भारत में नहीं रहने दिया जाएगा।" अपनी छठी गारंटी में उन्होंने कहा, "बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार बनने पर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।"

पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं गारंटियों के आधार पर 23 अप्रैल को भारी मतदान करना है। हर बूथ पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हमारा सिद्धांत और मंत्र है 'सबका साथ-सबका विकास'। हम इसके प्रति वचनबद्ध हैं। लेकिन बंगाल में एक और वादा करता हूं कि सबका साथ-सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का हिसाब होगा।"

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का निर्णय लिया है। भाजपा की विजय, इस उत्साह और उमंग में स्पष्ट दिखाई देती है। यह परिवर्तन की आंधी है। यह टीएमसी की निर्मम सरकार की विदाई का ऐलान है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो चुनावी वादों और राजनीतिक दृष्टिकोण को उजागर करती है। यह विषय राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बंगाल के विकास और राजनीतिक परिवर्तन की ओर संकेत करता है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को कितनी गारंटियां दीं?
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को 6 गारंटियां दीं।
क्या पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई गारंटी दी?
हाँ, उन्होंने कहा कि टीएमसी के राज में किए गए भ्रष्टाचार का हिसाब होगा और दोषियों को जेल में डाल दिया जाएगा।
बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या घोषणा की गई?
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।
पीएम मोदी ने शरणार्थियों के लिए क्या कहा?
उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को संविधान के तहत सभी अधिकार मिलेंगे, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा।
इस चुनाव का महत्व क्या है?
यह चुनाव बंगाल के वैभव को पुनर्स्थापित करने और टीएमसी सरकार के अंत का चुनाव है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 1 साल पहले