4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन संस्कृति का मार्गदर्शन करते रहेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन संस्कृति का मार्गदर्शन करते रहेंगे?

सारांश

लखनऊ में, यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने पीएम मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत की नेतृत्व में संघ ने 100 वर्षों में सनातन संस्कृति का वैश्विक प्रचार किया है। क्या यह मार्गदर्शन आगे भी जारी रहेगा?

मुख्य बातें

मोहन भागवत ने अपने जीवन को संस्कृति के प्रचार में समर्पित किया है।
संघ ने सनातन संस्कृति का 100 वर्षों तक प्रचार किया है।
जयवीर सिंह ने मोहन भागवत के स्वास्थ्य की कामना की है।
संघ की भूमिका भारतीय संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण रही है।
संघ प्रमुख की नेतृत्व क्षमता प्रशंसा का विषय है।

लखनऊ, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ''मोहन भागवत जी ने वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत से प्रेरित होकर समता, समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना समर्पित जीवन बिताया है। मां भारती की सेवा में हमेशा तत्पर मोहन जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैंने उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर अपनी भावनाएं साझा की हैं। मैं उनके दीर्घकालिक और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।''

पीएम मोदी के पोस्ट पर जयवीर सिंह ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन संस्कृति का मार्गदर्शन करते रहें, यही हमारी कामना है। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने संघ प्रमुख के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सनातन संस्कृति, परंपराओं, आदर्शों और मूल्यों को वैश्विक स्तर पर फैलाते हुए 100 वर्ष की यात्रा पूरी की है। मोहन भागवत के नेतृत्व में यह कार्य समर्पण और गति के साथ आगे बढ़ा है। हम उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं, ताकि वे सनातन संस्कृति का मार्गदर्शन और संवर्धन करते रहें।

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर उन्होंने कहा कि बातचीत सार्थक होगी। निश्चित रूप से हमारे हर क्षेत्र में संबंध प्रगाढ़ होंगे। वह हमारे परिवार की तरह हैं। यह हमारे काम करने का तरीका है। हमारी एकता हमेशा एक परिवार की तरह रही है, और हम आशा करते हैं कि यह और गहरी तथा तेजी से मजबूत होती रहेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय किस चीज का विरोध करना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश में विकास की यात्रा में योगदान देने में हमारी सरकार सफल रही है। वाराणसी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहिए।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वे परिवार विकास प्राधिकरण से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दलितों और पिछड़ों को सम्मान देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किया है। आरक्षण देने का कार्य भी भाजपा ने किया है। वे केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं, दलितों और पिछड़ों के लिए उनके पास समय नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के जवाब में कहा कि कांग्रेस के पास बचा ही क्या है? किसे वह निकालेंगे, किसे रखेंगे? उनके पास कार्यकर्ता ही नहीं बचे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे यह सिद्ध होता है कि उनके नेतृत्व में संगठन ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जो समरसता और बंधुत्व की भावना को प्रोत्साहित करता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहन भागवत का जन्मदिन कब है?
मोहन भागवत का जन्मदिन 11 सितंबर को है।
मोहन भागवत ने किस विषय पर अपना जीवन समर्पित किया है?
मोहन भागवत ने समता, समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना जीवन समर्पित किया है।
जयवीर सिंह ने पीएम मोदी के पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया दी?
जयवीर सिंह ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को संतान संस्कृति का मार्गदर्शन करते रहना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले