11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को एक करोड़ 27 लाख की सौगात दी और पक्का मकान का वादा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को एक करोड़ 27 लाख की सौगात दी और पक्का मकान का वादा किया?

सारांश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को एक बड़ी सौगात दी है। इस बार उनकी योजना में न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि पक्का मकान देने का भी वादा शामिल है। जानिए इस योजना के बारे में और क्या कुछ खास है।

मुख्य बातें

लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को सहायता मिली है।
मुख्यमंत्री ने पक्का मकान देने का वादा किया है।
महिलाओं को दी जा रही राशि को धीरे-धीरे बढ़ाने का प्रस्ताव है।

उज्जैन, 12 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश की सरकार की लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक क्लिक से एक करोड़ 27 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजी।

उज्जैन की नलवा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 26वीं किश्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके खातों में स्थानांतरित की। 30 लाख से अधिक बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपए की सब्सिडी और 56.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 340 करोड़ रुपए की पेंशन राशि भी उनके खातों में भेजी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राखी भाई-बहन के प्रेम का एक अटूट बंधन है। राखी 9 अगस्त को है, इसलिए हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में देगी। अगस्त में हर लाड़ली बहन को 1500 रुपए मिलेंगे। हम केवल यहीं नहीं रुकेंगे, बल्कि प्रदेश की हर लाड़ली बहन को पक्का मकान भी बनाकर देंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान और गर्व हैं। इनके सम्मान और कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दीपावली के बाद भाईदूज तक राज्य सरकार सभी लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए सहायता राशि देगी। उन्होंने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों को दी जा रही सहायता राशि धीरे-धीरे 3000 रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में हितग्राहियों को मंच से लाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या-पूजन के साथ राज्यस्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं-बहनों ने पवित्र श्रावण मास में मुख्यमंत्री यादव को राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को एक विशाल राखी भी भेंट की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनके सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि करेगी।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
क्या सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं?
हां, इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले