26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आप जानते हैं कि मूडी होते हैं इन तारीखों को जन्मे जातक?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप जानते हैं कि मूडी होते हैं इन तारीखों को जन्मे जातक?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग कितने मूडी होते हैं? अंक शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका स्वभाव समझ पाना आसान नहीं होता। जानें उनके बारे में और भी दिलचस्प बातें!

मुख्य बातें

मूलांक 5 के जातक मूडी होते हैं।
बुध ग्रह का प्रभाव इन पर होता है।
ये लोग सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं।
इनका स्वभाव समझना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
ये मल्टीटास्किंग होते हैं।

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके आस-पास कुछ लोग कितने मूडी हो सकते हैं? ये लोग कभी खुश नजर आते हैं और अगले ही पल गंभीर हो जाते हैं। अंक शास्त्र में इन लोगों का उल्लेख किया गया है।

कहा जाता है कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग वास्तव में मूडी होते हैं, क्योंकि उनका स्वभाव इतना बदलता रहता है कि इन्हें समझ पाना आसान नहीं होता। कभी लगता है सब कुछ ठीक है, पर अगले ही पल ये पूरी तरह से अलग मूड में आ जाते हैं।

मूलांक 5 के लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव साफ दिखाई देता है, जिसके कारण ये बुद्धिमान और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग न केवल अपने काम में जल्दी निर्णय लेते हैं, बल्कि नई चीजें सीखने और एक्सप्लोर करने में भी आगे रहते हैं। इनके पास ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती। मेहनत, साहस और जिज्ञासा इनकी जीवनशैली का हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि ये हर चुनौती को बिना डरे स्वीकार करते हैं।

हालांकि, इनका मूडी स्वभाव उनके चारों ओर के लोगों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दोस्त और परिवार वाले अक्सर इनके मूड को समझने में उलझ जाते हैं, लेकिन यदि इनके स्वभाव और ऊर्जा को समझ लिया जाए, तो इनके साथ समय बिताना बेहद मजेदार और रोमांचक हो सकता है।

मूलांक 5 वाले लोग सामाजिक रूप से बहुत एक्टिव होते हैं। नए दोस्त बनाने में माहिर होते हैं और लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। ये मल्टीटास्किंग होते हैं और जीवन के हर अनुभव को सीखने का मौका मानते हैं। घूमने-फिरने, नई जगहों की सैर करने और नए अनुभव लेने में इन्हें बहुत मजा आता है। एक ही जगह लंबे समय तक टिक पाना इनके लिए मुश्किल होता है। इसलिए ये अक्सर ट्रिप्स और शॉर्ट-ट्रैवल का प्लान जल्दी-जल्दी बनाते रहते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम समाज में विभिन्न व्यक्तित्वों को समझें। मूडी व्यक्तित्व वाले लोग अपनी खासियत के साथ आते हैं, और इन्हें समझना समाज के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मूलांक 5 का क्या महत्व है?
मूलांक 5 के जातक बुद्धिमान और तेज होते हैं, और इनका मूडी स्वभाव उन्हें खास बनाता है।
क्या मूडी लोग दोस्ती में मुश्किल पैदा करते हैं?
हाँ, कभी-कभी मूडी व्यक्तित्व वाले लोग अपने मूड के कारण दोस्तों को उलझन में डाल सकते हैं।
मूलांक 5 वाले लोग किस प्रकार के होते हैं?
ये लोग साहसी, जिज्ञासु और सामाजिक होते हैं।
इन लोगों के साथ समय बिताना कैसे होता है?
अगर आप इनके स्वभाव को समझते हैं, तो इनके साथ समय बिताना मजेदार हो सकता है।
क्या ये लोग नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं?
हाँ, मूलांक 5 के लोग हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तत्पर रहते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले