31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'अराजकता' बर्दाश्त नहीं की जाएगी? बरेली विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'अराजकता' बर्दाश्त नहीं की जाएगी? बरेली विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

सारांश

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बरेली विवाद पर अपने कठोर विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि प्यार के नाम पर अराजकता और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आस्था की रक्षा होनी चाहिए, परंतु कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं सहा जाएगा। जानें इस पर उनकी विस्तृत राय।

मुख्य बातें

प्यार के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं सहा जाएगा।
सभी को स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।
शांति और सौहार्द को बनाए रखना आवश्यक है।
भाजपा नेता ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के प्रमुख नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बरेली विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्यार के नाम पर अराजकता और हिंसा फैलाना न तो मानवता, न राष्ट्र और न ही धर्म के लिए उचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था की रक्षा होनी चाहिए, लेकिन कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जा सकता।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले मानवता, राष्ट्र और धर्म के खिलाफ अपराधी हैं। आस्था की रक्षा आवश्यक है, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 'आई लव मुहम्मद' के नाम पर कुछ लोग प्यार की बात करते हैं, लेकिन उनकी सोच नफरत भरी होती है। शांति और सौहार्द को हाईजैक करना ठीक नहीं। अगर शांति भंग की गई, तो कार्रवाई होना तय है। भाजपा नेता ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं, 'आई लव महादेव,' या फिर दूसरा नाम लेने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन प्रेम के नाम पर नफरत और हुड़दंग मंजूर नहीं। ऐसे लोग कभी भी देश के हितैषी नहीं हो सकते हैं जो सौहार्द के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास करते हैं।

भाजपा नेता ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लेह एक अत्यंत शांतिपूर्ण क्षेत्र है और वहां के लोग शांतिप्रिय हैं। यदि कुछ लोग यह मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अराजकता की गारंटी है, तो वे गलतफहमी में हैं। सभी को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और शांतिसद्भाव बनाए रखना चाहिए।

कर्नाटक में युवाओं के प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने कहा कि दुनिया में कहीं भी उथल-पुथल होगी, तो यहां सत्ता के लोभी लोगों की लार टपकने लगती है। उन्हें समझना चाहिए कि देश की सरकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्य किसी परिवार तंत्र से पराजित नहीं किए जा सकते और न ही बंधक बनाए जा सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि किसी भी प्रकार की अराजकता या हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता। कानून-व्यवस्था का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। हमें सभी समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्तार अब्बास नकवी ने विवाद पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि प्यार के नाम पर अराजकता और हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
क्या कानून-व्यवस्था से समझौता किया जा सकता है?
नकवी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जा सकता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले