30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुंबई में बिल विवाद के चलते ग्राहक ने दुकानदार की अंगुली काटी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुंबई में बिल विवाद के चलते ग्राहक ने दुकानदार की अंगुली काटी

सारांश

मुंबई के मलाड पूर्व में एक बिल विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया जब एक ग्राहक ने दुकानदार की अंगुली काट दी। यह घटना पुलिस की नजर में है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य बातें

घटना का स्थान: मलाड पूर्व, मुंबई घटना का समय: 31 मार्च, शाम 8:30 बजे प्रमुख व्यक्ति: रंजीत हरिवंश सिंह (दुकानदार) आरोपी का नाम: लक्ष्मीधर मंगल मलिक चोटें: गंभीर चोटें, अंगुली काटी गई

मुंबई, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के मलाड पूर्व क्षेत्र में एक साधारण बिल विवाद ने एक ऐसा भयानक रूप ले लिया कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। सहारा वडापाव की दुकान पर समोसा-कटलेट का आनंद लेने आए एक ग्राहक ने दुकान के मालिक की अंगुली को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया।

असल में, ग्राहक ने समोसा-कटलेट का सेवन किया और भुगतान भी कर दिया, लेकिन तभी दुकान के मालिक के बेटे से बिल को लेकर बहस होने लगी। इस विवाद में दुकान के मालिक रंजीत हरिवंश सिंह ने बीच-बचाव किया, जिससे ग्राहक और भड़क गया और उसने रंजीत की अंगुली काट दी। दिंडोशी पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम लगभग 8:30 बजे शिवाजी चौक के पास हुई। रंजीत के अनुसार, ग्राहक ने समोसा-कटलेट खाने के बाद ऑनलाइन भुगतान किया था, लेकिन जब उनके बेटे आर्यन ने पैसे की पुष्टि की मांग की, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। माहौल बिगड़ता देख रंजीत ने उसे शांत रहने और जाने को कहा, लेकिन आरोपी का गुस्सा और बढ़ गया।

अचानक उसने रंजीत पर हमला कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। आरोपी ने रंजीत के दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली को अपने मुंह में दबाकर जोर से काट दिया, जिससे अंगुली का अगला हिस्सा अलग हो गया। इतना ही नहीं, उसने बाएं हाथ की दो उंगलियों को भी काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

दुकान पर मौजूद कर्मचारियों और रंजीत के बेटे ने किसी तरह आरोपी को काबू में किया। खून से लथपथ रंजीत को तुरंत परल के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान लक्ष्मीधर मंगल मलिक के रूप में की है। उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में गुस्से और हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति को भी दर्शाती है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और सख्त कानूनों की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया है?
हाँ, पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीधर मंगल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकानदार की हालत कैसी है?
दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है।
क्या इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है?
हाँ, दिंडोशी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
इस घटना का कारण क्या था?
यह घटना एक बिल विवाद के कारण हुई, जिसमें ग्राहक ने बिल की पुष्टि पर गुस्सा होकर दुकानदार पर हमला किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले