मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक छात्रा गंभीर अवस्था में

Click to start listening
मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक छात्रा गंभीर अवस्था में

सारांश

मुंबई के एक लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स के सेवन की वजह से दो छात्रों की जान चली गई है। एक छात्रा की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गंभीरता से जांचा जा रहा है।

Key Takeaways

  • दुखद घटना: मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत।
  • गंभीर स्थिति: एक छात्रा आईसीयू में भर्ती।
  • पुलिस कार्रवाई: पाँच लोगों की गिरफ्तारी।
  • जांच जारी: फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार।
  • समाज में जागरूकता: ड्रग्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता।

मुंबई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दुखद घटना घटित हुई है। एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान अधिक ड्रग्स का सेवन करने के कारण दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक तीसरी छात्रा की स्थिति गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने अब तक पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हुई है। वहीं, 25 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को कई कॉलेज के छात्रों ने गोरेगांव स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में भाग लिया था। इस दौरान कई छात्रों ने ड्रग्स का सेवन किया। हालांकि, इसकी पुष्टि संभावित फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। सोमवार की रात लगभग 12 बजे छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने के कारण नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई।

वनराई पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कॉन्सर्ट में शामिल छात्र का बयान भी लिया गया है, जिसमें उन्होंने पुलिस को ड्रग्स से जुड़ी जानकारियाँ दी हैं।

पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। इवेंट आयोजक विहान उर्फ आकाश सामल (31), नेस्को इवेंट ऑर्गेनाइजर एंड मैनेजमेंट के सनी विनोद जैन और इंटरनल सिक्योरिटी के बालाकृष्णन बलराम को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

वनराई पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ड्रग्स के ओवरडोज का शक है। हालांकि, मौत का असली कारण मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Point of View

बल्कि समाज में भी एक गंभीर सवाल उठाया है। क्या युवा पीढ़ी ड्रग्स के प्रति लापरवाह हो रही है? यह समय है कि हम इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या कॉन्सर्ट में ड्रग्स का सेवन किया गया था?
हाँ, पुलिस के अनुसार कई छात्रों ने कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था।
पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने इस मामले में अब तक पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मृतकों की उम्र क्या थी?
एक मृतक 24 वर्ष का और दूसरा 28 वर्ष का था।
क्या मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा?
हाँ, मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
क्या यह मामला गैर-इरादतन हत्या का है?
हाँ, पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
Nation Press