मुंबई में संगीत कार्यक्रम के दौरान छात्रों की मौत: ड्रग ओवरडोज के मामले में 6 गिरफ्तार

Click to start listening
मुंबई में संगीत कार्यक्रम के दौरान छात्रों की मौत: ड्रग ओवरडोज के मामले में 6 गिरफ्तार

सारांश

मुंबई के एक म्यूजिक इवेंट में दो छात्रों की मौत ने एक गंभीर ड्रग ओवरडोज के मामले को उजागर किया है, जिसमें पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना न केवल छात्रों के लिए, बल्कि समाज के लिए भी चिंताजनक है।

Key Takeaways

  • मुंबई में छात्रों की मौत का मामला ड्रग ओवरडोज से जुड़ा हुआ है।
  • पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • ड्रग्स का सेवन एक छात्र द्वारा कॉन्सर्ट के दौरान किया गया।
  • जांच में यह साफ हुआ कि ड्रग्स मुंबई के बाहर से लाई गई थी।
  • समाज को इस समस्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मुंबई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 11 अप्रैल को हुए एक संगीत कार्यक्रम में दो छात्रों की मौत का एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच से पता चला है कि छात्रों की मौत ओवरडोज के कारण हुई है।

पुलिस के अनुसार, एक छात्र ने कार्यक्रम के दौरान कैब में ही ड्रग्स की गोलियां लीं और फिर बाद में दूसरी टेबलेट ली, जिससे ओवरडोज की स्थिति उत्पन्न हुई। डॉक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की है। ड्रग्स के संबंध में वनराई पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यक्रम में मुंबई के एक प्रमुख कॉलेज के लगभग 15-16 छात्रों का एक समूह शामिल हुआ था।

जांच में यह भी सामने आया है कि जिन दो छात्रों की मौत हुई है, उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। इस मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, और जिनसे ये टेबलेट प्राप्त की गई थीं, उस सप्लायर को भी पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 6-7 टैबलेट बरामद की गई हैं।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि ड्रग्स मुंबई के बाहर से लाई गई थी। इस कार्यक्रम की एंट्री फीस लगभग 2000 रुपए थी। इस मामले में नेस्को से जुड़े तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें इस इवेंट का एक उपाध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस अब पूरी नेटवर्क की जांच कर रही है कि ड्रग्स सप्लाई का यह कनेक्शन कहां तक फैला हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मुंबई के एक प्रमुख एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हुई है। वहीं, 25 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस का कहना है कि 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे छात्र गोरेगांव क्षेत्र में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग्स का सेवन किया था। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। सोमवार देर रात 12 बजे के आस-पास छात्रों को सांस लेने में कठिनाई के कारण निकटतम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो छात्रों की मृत्यु हो गई।

Point of View

जहां छात्रों के बीच ड्रग्स का उपयोग बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि इस मुद्दे पर सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। समाज को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या मुंबई के कॉन्सर्ट में छात्रों की मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई?
जी हां, पुलिस की जांच में यह पुष्टि हुई है कि छात्रों की मौत ओवरडोज के कारण हुई है।
पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या इस घटना के पीछे कोई ड्रग सप्लायर था?
हां, पुलिस ने उस सप्लायर को भी पकड़ा है, जिसने छात्रों को ड्रग्स की टेबलेट प्रदान की थीं।
इस कॉन्सर्ट में कितने छात्र शामिल हुए थे?
इस कॉन्सर्ट में लगभग 15-16 छात्रों का एक समूह शामिल हुआ था।
क्या डॉक्टरों ने ओवरडोज की पुष्टि की है?
जी हां, डॉक्टरों ने भी ओवरडोज की स्थिति की पुष्टि की है।
Nation Press