13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई के आरए स्टूडियो में 15-20 बच्चों को बंधक बनाया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई के आरए स्टूडियो में 15-20 बच्चों को बंधक बनाया गया?

सारांश

मुंबई के आरए स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाए जाने की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानिए इस पूरी घटना के बारे में।

मुख्य बातें

बच्चों को बंधक बनाया गया था लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना दिनदहाड़े हुई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बच्चों को बचाया ।
यह घटना बच्चों की सुरक्षा के लिए एक चेतावनी है।

मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध आरए स्टूडियो के पहले मंजिल पर चल रही एक्टिंग क्लास में 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाने की खबर ने सबको हड़कंप में डाल दिया।

एक आरोपी ने इस क्लास में मौजूद बच्चों को बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। उचित जांच के बाद अन्य जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि रोहित आर्या नामक एक व्यक्ति ने मुंबई के पवई क्षेत्र में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है, अन्यथा वह आग लगा देगा और खुद को तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। वह मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि 17 बच्चे और एक सीनियर सिटीजन को बंधक बनाया गया था। पुलिस ने पहले बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने जबरन स्टूडियो में प्रवेश किया। पुलिस को दोपहर 1.45 बजे कॉल आई थी। मौके पर कुछ केमिकल और एयर गन मिली हैं।

बच्चों को एक वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। इस ऑपरेशन का सामना मुंबई पुलिस को करना पड़ा जो काफी चुनौतीपूर्ण था।

यह घटना दिनदहाड़े हुई। क्लास में बंधक बनाए गए बच्चों को खिड़की से झांकते हुए देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से बच्चों को बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया?
हाँ, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।
क्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया?
हाँ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चों को किस लिए बुलाया गया था?
बच्चों को एक वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले