मुरैना सुधार गृह से तीन बालिकाओं का फरार होना, वार्डन पर मारपीट का आरोप

Click to start listening
मुरैना सुधार गृह से तीन बालिकाओं का फरार होना, वार्डन पर मारपीट का आरोप

सारांश

मुरैना में सुधार गृह से तीन बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Key Takeaways

  • तीन बालिकाएं सुधार गृह से फरार हुईं।
  • वार्डन के साथ मारपीट की गई।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
  • सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
  • बालिका सुधार गृहों में सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

मुरैना, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बालिका सुधार गृह से मंगलवार और बुधवार की रात तीन बालिकाएं फरार हो गईं। इन बालिकाओं ने वार्डन के साथ मारपीट की और चाबी छीनने में सफल रहीं। पुलिस इन फरार बालिकाओं की खोज में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ोखर स्थित पालिका सुधार गृह से मंगलवार-बुधवार की रात को तीन बालिकाएं, जिनमें से दो नाबालिग हैं और एक बालिग, ने वार्डन शशि के साथ मारपीट की और चाबी छीन ली। इसके बाद ये तीनों बालिकाएं फरार हो गईं।

वार्डन शशि ने बताया कि इन तीन लड़कियों में से एक ने उसका गला दबाया। इसके अलावा अन्य दो ने भी उसे मारपीट किया। इस दौरान चाबी छीनने में भी सफलता प्राप्त की। दो बालिकाएं उसे पकड़कर रहीं, जबकि तीसरी ने ताला खोला और तीनों फरार हो गईं।

इन बालिकाओं ने एक अन्य कर्मचारी को भी बलात एक कमरे में बंद कर दिया था। यह कर्मचारी मुख्य द्वार पर ताला लगाने के बाद सो रहा था।

स्टेशन रोड थाने की पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुधार गृह के कुछ कैमरे खराब भी पाए गए हैं।

पुलिस फिलहाल तीनों फरार बालिकाओं की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि हाल ही में एक बालिग यहां आई थी और उसने दो नाबालिगों को अपने साथ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

Point of View

बल्कि यह बालिका सुधार गृहों की स्थिति को भी उजागर करती है। पुलिस और अधिकारियों को इस मामले में गंभीरता से जांच करनी चाहिए और आवश्यक सुधारों को लागू करना चाहिए।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

मुरैना में क्या हुआ?
मुरैना के सुधार गृह से तीन बालिकाएं वार्डन के साथ मारपीट कर फरार हो गईं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
क्या वार्डन को चोट आई?
हाँ, वार्डन शशि को मारपीट के दौरान चोटें आई हैं।
फरार बालिकाओं की उम्र क्या है?
इनमें से दो बालिकाएं नाबालिग हैं और एक बालिग है।
क्या यह पहली बार है कि ऐसा हुआ?
इस तरह की घटनाएं सुधार गृहों में सुरक्षा की कमी को दर्शाती हैं।
Nation Press