भोपाल में क्लब के बाहर युवतियों का झगड़ा, हंगामा मच गया
सारांश
Key Takeaways
- भोपाल के एमपीनगर में चार युवतियों के बीच झगड़ा हुआ।
- घटना नशे की हालत में हुई थी।
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
- एक युवती की उंगली कट गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।
भोपाल, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर क्षेत्र में रविवार की रात एक क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच हिंसक झगड़ा हो गया। यह घटना रात लगभग 2:30 बजे की है।
पुलिस के अनुसार, ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर चार युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और मामूली विवाद तेजी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस झगड़े के दौरान एक युवती की उंगली कटकर अलग हो गई, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया। वर्तमान में पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी तक युवतियों के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल युवती का हालचाल लिया है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं हुई है।
इससे पहले, 16 मार्च को भोपाल में कोलार के पास डी-मार्ट के सामने एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच झगड़ा हुआ था। इस विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई थी। आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की थी।
महिलाओं ने भी प्रतिक्रिया में सिपाही के साथ सड़क पर मारपीट की थी। महिलाओं पर सिपाही की वर्दी फाड़ने का आरोप भी लगा था। इस झगड़े के बाद दोनों पक्ष कोलार थाने पहुंचे, जहां रेलवे कर्मियों ने आरोप लगाया कि सिपाही ने मर्यादा का उल्लंघन किया था। पुलिस ने इस मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की थी。