21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश के दमोह से तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं? दिल्ली जाने की आशंका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश के दमोह से तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं? दिल्ली जाने की आशंका

सारांश

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में तीन नाबालिग छात्राओं के लापता होने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मुद्दों को उजागर किया है। परिजन और पुलिस दोनों ही छात्राओं की तलाश में जुटे हैं। क्या वे अपनी मर्जी से गईं या किसी के बहकावे में आकर? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

बच्चों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच से सुराग मिलने की उम्मीद है।
परिवारों को जागरूक रहने की जरूरत है।
छात्राओं की उम्र 14-16 वर्ष है।

दमोह, 7 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राएं अचानक गायब हो गईं। परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और तीनों छात्राओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

तीनों छात्राएं आपस में घनिष्ठ मित्र हैं और रोजाना की तरह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। देर रात तक भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पड़ोसियों व रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

लापता छात्राओं की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि लड़कियां ट्रेन से कहीं जा सकती हैं। इसके बाद पुलिस ने दमोह रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की।

सूत्रों के अनुसार, तीनों छात्राएं शनिवार देर शाम दमोह रेलवे स्टेशन से गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर दिल्ली की ओर रवाना हुई थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे अपनी मर्जी से गई हैं या किसी के बहकावे में आकर घर छोड़कर भागी हैं। परिजनों ने बताया कि लड़कियों के पास मोबाइल फोन नहीं थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना भी मुश्किल हो रहा है।

मामले में सीएसपी दमोह एच. आर. पांडेय ने बताया, "तीन स्कूली छात्राएं शनिवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण दर्ज होने के तुरंत बाद हमने सर्चिंग शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी संभावित जगहों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली समेत आसपास के राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि छात्राएं जल्द से जल्द सकुशल बरामद हो जाएं।"

पुलिस ने दिल्ली, भोपाल, जबलपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो समाज में सुरक्षा की आवश्यकता को फिर से उजागर करता है। यह घटना न केवल परिवारों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि हमें बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्राएं कब गायब हुईं?
छात्राएं शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सभी संभावित स्थानों पर सर्चिंग शुरू की।
क्या छात्राएं अपने मर्जी से गईं?
यह स्पष्ट नहीं है कि छात्राएं अपनी मर्जी से गईं या किसी के बहकावे में आकर।
छात्राओं की उम्र क्या है?
लापता छात्राओं की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
क्या छात्राओं के पास मोबाइल फोन था?
परिजनों ने बताया कि लड़कियों के पास मोबाइल फोन नहीं थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले