8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नया भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नया भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाता है?

सारांश

गौरव वल्लभ ने नया भारत पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह भारत विदेशी दबाव में नहीं झुकता और आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाता है। जानिए कैसे वर्तमान सरकार ने पहले की सरकारों से अलग रुख अपनाया है।

मुख्य बातें

नया भारत विदेशी दबाव में नहीं झुकता।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति।
बंगाल में टीएमसी के गुंडागर्दी पर सवाल।
राजनीतिक गठबंधनों में विसंगतियाँ।
पूर्व सरकारों की नीतियों की आलोचना।

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव वल्लभ ने नए भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वह भारत है, जो किसी विदेशी दबाव में नहीं झुकता और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाता है।

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि नया भारत पहलगाम जैसे हमलों का जवाब देता है और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए घर में घुसकर कार्रवाई करता है। नया भारत वह है, जहां भारत अपने निर्णय स्वयं लेता है। पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। कई विपक्षी सांसदों ने पार्लियामेंट के अंदर पूछा था कि न्यू इंडिया क्या है? मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि न्यू इंडिया वह है, जहां पर विदेशी देशों का दबाव भारत पर नहीं पड़ता है और भारत अपना निर्णय स्वयं करता है।

गौरव वल्लभ ने यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि मुंबई हमले में 175 लोगों की जान गई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने अमेरिकी दबाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम और मनीष तिवारी के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय की सरकार दबाव में झुक गई थी। इसके विपरीत, वर्तमान भाजपा सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाती है।

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच तालमेल की कमी है। तेजस्वी यादव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं, लेकिन राहुल तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं मानते।

उन्होंने यह भी संभावना जताई कि राहुल गांधी भविष्य में तेजस्वी के बजाय तेज प्रताप या रोहिणी आचार्य के साथ गठबंधन कर सकते हैं। आने वाले समय में रोहिणी आचार्य भी अलग पार्टी बना सकती हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 50 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के 'गुंडे' बंगाल के लोगों की मदद करने वालों पर हमला कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनी हुई हैं। टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, जो बंगाल के लोगों की सहायता कर रहे हैं।

गौरव वल्लभ ने कहा कि बंगाल की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। नया भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। यह भारत न केवल अपनी संप्रभुता की रक्षा करता है, बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को भी सर्वोपरि मानता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर एक सर्जिकल स्ट्राइक है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों को उनके ठिकानों पर जाकर समाप्त करना है।
गौरव वल्लभ का क्या कहना है?
गौरव वल्लभ ने कहा है कि नया भारत आतंकवाद और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त रुख अपनाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले