क्या निक्की हत्याकांड में मीनाक्षी भाटी का खुलासा करेगा नया मोड़?

Click to start listening
क्या निक्की हत्याकांड में मीनाक्षी भाटी का खुलासा करेगा नया मोड़?

सारांश

क्या मीनाक्षी भाटी का खुलासा निक्की हत्याकांड में नया मोड़ लाएगा? जानिए इस घटना की तह तक जाने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।

Key Takeaways

मीनाक्षी भाटी का बयान महत्वपूर्ण है। दहेज और पारिवारिक कलह के मुद्दे समाज में गंभीर हैं। वीडियो में निक्की ने खुद आग लगाई थी। विपिन के परिवार का समर्थन मीनाक्षी ने किया। निक्की और कंचन खुशहाल जीवन जी रही थीं।

ग्रेटर नोएडा, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। निक्की हत्याकांड के मामले में अब मृतका के भाई रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी का बयान सामने आया है, जिसने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। मीनाक्षी, जो निक्की के भाई रोहित की पत्नी हैं, ने निक्की के परिवार पर दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायतों से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए।

मीनाक्षी ने कहा कि घटना के समय आरोपी विपिन घर के नीचे था और वीडियो में वह दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो में निक्की की बहन कंचन उसे बचाने की कोशिश करते हुए नजर आई।

उन्होंने कहा, "वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि निक्की ने खुद आग लगाई, विपिन का इसमें कोई हाथ नहीं था।"

बातचीत के दौरान मीनाक्षी ने बताया कि विपिन ने निक्की के नाम का टैटू बनवाया था, जो यह दर्शाता है कि वह उसे बहुत चाहता था। हालांकि, मीनाक्षी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें खुद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।

उन्होंने कहा, "मुझे दहेज के लिए छोड़ा गया, कई बार 5-5 लाख रुपए लिए गए, यहाँ तक कि स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग भी की गई।"

उनके अनुसार, पंचायत में 35 लाख रुपये वापसी का निर्णय लिया गया था और विपिन के पिता सतवीर ने भी इसे स्वीकार किया था। शादी के बाद से ही उनके साथ मारपीट होती रही और कभी ससुराल में उन्हें फोन का उपयोग नहीं करने दिया गया। मीनाक्षी के मुताबिक उनके ससुराल वाले कहते थे कि फोन परिवार का नाश कर देता है।

मीनाक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति रोहित महीनों घर नहीं आते थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध हो सकता है। मीनाक्षी की मां ने भी आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद से ही मारपीट शुरू हो गई थी। दहेज में कार, 21 तोले सोना और घर का सामान देने के बावजूद उनका शोषण जारी रहा।

मीनाक्षी ने स्पष्ट कहा कि "विपिन, उसके माता-पिता और परिवार के लोग सही हैं, लेकिन रूपबास परिवार पूरी तरह गलत है।"

उन्होंने बताया कि निक्की और कंचन अपनी ससुराल में खुशहाल जीवन जी रही थीं और उनके रहन-सहन से कभी नहीं लगा कि वे परेशान थीं। इस पूरे बयान ने निक्की हत्याकांड में नया मोड़ ला दिया है, जहाँ एक ओर निक्की की मौत को दहेज हत्या बताया जा रहा है, वहीं परिवार के भीतर से उठी आवाज ने जांच को और जटिल बना दिया है।

Point of View

यह मामला स्पष्ट करता है कि पारिवारिक कलह और दहेज के मुद्दे आज भी समाज में गहरे जड़ें जमाए हुए हैं। हमें इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

मीनाक्षी भाटी ने क्या खुलासा किया?
मीनाक्षी ने निक्की के परिवार पर दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायत से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या मीनाक्षी के खुलासे से मामले में नया मोड़ आया है?
हाँ, मीनाक्षी के बयान ने निक्की हत्याकांड में नया मोड़ लाया है।
Nation Press