8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन नबीन जमीनी नेता हैं, नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' से राज्य की जनता को हो रहा लाभ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन जमीनी नेता हैं, नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' से राज्य की जनता को हो रहा लाभ?

सारांश

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने और नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के लाभों पर चर्चा की। यह यात्रा राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का निर्माण कर रही है, जिससे विकास को गति मिल रही है।

मुख्य बातें

नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गर्व की बात है।
नीतीश कुमार की यात्रा राज्य की जनता को लाभ पहुंचा रही है।
विपक्ष का काम जनता के मुद्दों को उठाना है।
सरकार ने एसआईटी का गठन किया है।
राज्य के विकास के लिए योजनाओं का निर्माण आवश्यक है।

पटना, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा', और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का इतनी कम उम्र में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार और पटना दोनों के लिए गर्व की बात है।

अशोक चौधरी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि वे नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका कार्यकाल एक मजबूत और प्रभावी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में याद किया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने संगठन की अहमियत पर जोर दिया था। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'रैंक एंड फाइल' तक यह संदेश पहुंचाया है कि पार्टी का संगठन सर्वोपरि है और पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के सबसे ऊंचे पद होते हैं।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने खुद को भी एक कार्यकर्ता और नितिन नबीन को बॉस बताते हुए यह संदेश दिया कि पार्टी में हर व्यक्ति संगठन का हिस्सा है और सबकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर बोलते हुए कहा कि जब-जब नीतीश कुमार यात्रा पर निकलते हैं, उसका सीधा फायदा राज्य की जनता को मिलता है। इस दौरान नई योजनाओं का निर्माण, शिलान्यास और उद्घाटन होते हैं, जिससे बिहार के विकास को नई गति मिलती है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यात्राओं के माध्यम से राज्य के विकास के प्रयासों को लगातार मजबूती दी जा रही है।

अशोक चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान और विपक्ष की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सबसे बड़ा होता है। जब कोई पार्टी सरकार बनाती है तो वह अपने विचारों और नीतियों के अनुसार काम करती है। वहीं, विपक्ष का काम होता है कि वह अपनी बात जनता के सामने रखे और सवाल उठाए।

उन्होंने बिहार में नीट अभ्यार्थी की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि सरकार ने पहले ही एसआईटी का गठन कर दिया है और पुलिस के सक्षम और मेहनती अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में लगे हुए हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुछ समय में सच्चाई सामने आ जाएगी और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा। सरकार कानून के दायरे में रहकर हर दोषी पर सख्त कार्रवाई करेगी और जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का क्या महत्व है?
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होता है, जिससे राज्य का विकास होता है।
नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना क्यों महत्वपूर्ण है?
नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना बिहार और पटना के लिए गर्व की बात है, जो युवा नेतृत्व को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले