25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पश्चिम बंगाल में नितिन नवीन ने कहा: यह लड़ाई अभी नहीं तो कभी नहीं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पश्चिम बंगाल में नितिन नवीन ने कहा: यह लड़ाई अभी नहीं तो कभी नहीं

सारांश

रायगंज में भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में यह लड़ाई 'अभी नहीं तो कभी नहीं' की है। उन्होंने 4 मई को परिवर्तन का दिन बताया।

मुख्य बातें

नितिन नवीन का टीएमसी पर कड़ा हमला बंगाल के लोगों के लिए उत्साह की नई लहर 4 मई को बदलाव का दिन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प पश्चिम बंगाल की जनता का टीएमसी के खिलाफ उठ खड़ा होना

रायगंज, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में यह लड़ाई अभी नहीं तो कभी नहीं की है।

रायगंज में एक रोड शो के दौरान, राष्ट्र प्रेस से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल का नया साल शुरू हो चुका है। उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यहां के लोगों के जीवन में उत्साह की नई लहर आएगी। उनका विश्वास है कि 4 मई को पश्चिम बंगाल के लिए एक नई सुबह और नई किरण का दिन बनेगा।

उन्होंने कहा कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, वे डरेंगे ही क्योंकि हम पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे। ये घुसपैठिए, चाहे वे टीएमसी में ही क्यों न हों, इस बात से चिंतित हैं कि जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो उन्हें देश और बंगाल से बाहर कर दिया जाएगा।

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास न होने पर नितिन नवीन ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं के अधिकारों का जिस तरह से हनन किया गया है। ममता बनर्जी और टीएमसी सांसदों के कृत्यों का जवाब इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की महिलाएं देंगी।

उन्होंने कहा, "मैं दीदी से कहना चाहता हूं कि जब इस राज्य की महिलाओं का अपमान हुआ, तब आप उनका संरक्षण नहीं कर सकीं। आपका प्रशासन गहरी नींद में था। जब बेटियों को जलाया गया, तब आप चुप रहीं। लेकिन बांग्लादेश से आए घुसपैठियों के लिए आप जरूर दिल्ली गईं। बंगाल की जनता ने टीएमसी को सबक सिखाने का संकल्प लिया है।"

नितिन नवीन ने यह भी कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी सरकार के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। पिछले पांच वर्षों में जनता को जिस तरह से परेशान किया गया है, लोग अब सड़कों पर हैं। जनता ने ठान लिया है कि इस बार बदलाव लाएंगे और 4 मई को सुशासन वाली सरकार बनाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

नितिन नवीन की टिप्पणियां पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को दर्शाती हैं। उनका संदेश राज्य के लोगों को एकजुट करने और बदलाव का आह्वान करने का है। यह चुनाव एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है, जिसमें जनता की आवाज सुनी जाएगी।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नवीन ने टीएमसी पर क्या आरोप लगाए?
नितिन नवीन ने कहा कि टीएमसी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया है।
4 मई का महत्व क्या है?
4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य सुशासन वाली सरकार बनाना है।
बंगाल की जनता ने क्या ठाना है?
बंगाल की जनता ने टीएमसी सरकार के खिलाफ उठ खड़े होने और बदलाव लाने का संकल्प लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले