2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे?

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से 'समृद्धि यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले की योजनाओं का निरीक्षण करना है। जानें यात्रा की खास बातें और इसकी तैयारियों के बारे में।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' 16 जनवरी से शुरू होगी।
यात्रा का उद्देश्य जिले की योजनाओं का निरीक्षण करना है।
जन संवाद कार्यक्रम होगा, जिससे जनता से सीधा संवाद होगा।
यात्रा में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
यात्रा से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

पटना, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलेवार यात्रा पर जाने वाले हैं। इस संदर्भ में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा जिलावार होगी और इसे ‘समृद्धि यात्रा’ नाम दिया गया है। यह यात्रा 16 जनवरी से विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रगति यात्रा और सात निश्चय योजनाओं सहित जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण करना है।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय योजनाओं के तहत जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। जिलों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही, सीएम जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस 'समृद्धि यात्रा' को लेकर संबंधित जिला पदाधिकारी को सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। जब सीएम योजनाओं के निरीक्षण के लिए जाएंगे, तो संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को उपस्थित रहने के लिए भी कहा गया है।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। यह यात्रा जनता और अधिकारियों के बीच संवाद को सशक्त बनाने के साथ-साथ योजनाओं की पारदर्शिता और क्रियान्वयन में तेजी लाने का माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोलघर परिसर की सुंदरता बढ़ाने का प्रयास किया जाए, जिससे पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचें। गोलघर में इस समय सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसकी प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि विकास योजनाओं की समीक्षा और जनता के साथ सीधे संवाद की दिशा में उठाया गया है। यह न केवल योजनाओं की पारदर्शिता को बढ़ाएगा, बल्कि अधिकारियों और जनता के बीच बेहतर संबंध भी स्थापित करेगा।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समृद्धि यात्रा का उद्देश्य क्या है?
समृद्धि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले की योजनाओं का निरीक्षण करना और विकास की दिशा में उठाए गए कदमों का मूल्यांकन करना है।
यात्रा में कौन-कौन से अधिकारी शामिल होंगे?
यात्रा में संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
यात्रा के दौरान क्या गतिविधियाँ होंगी?
यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे का क्या महत्व है?
मुख्यमंत्री का दौरा योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ाने और अधिकारियों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण है।
समृद्धि यात्रा कब शुरू होगी?
समृद्धि यात्रा 16 जनवरी से शुरू होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले