20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में महिलाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में महिलाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ?

सारांश

नोएडा की पुलिस ने महिलाओं को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से गहने और नकदी बरामद हुई। यह गिरोह विशेष रूप से अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

मुख्य बातें

नोएडा में महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से गहने और नकदी बरामद की।
गिरोह खासतौर पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था।
पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

नोएडा, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के सेक्टर-24 पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर कीमती गहनों और नकदी की ठगी करने वाले तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कान की टॉप्स, एक लॉकेट जिसमें लाल और सफेद मोती की माला थी, और 9,780 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान कमल हसन (36 वर्ष), निवासी सरमथला, थाना सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), दिलशेर (25 वर्ष), निवासी चांदमारी झुग्गी झोपड़ी, प्रताप विहार, थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, और वाजिद (26 वर्ष), निवासी भलस्वा डेयरी, जिला दिल्ली के रूप में हुई है।

इन तीनों को सेक्टर-22 के एफ ब्लॉक बारात घर के पास से पकड़ा गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि ये आरोपी काफी समय से महिलाओं को ठगने के अपराध में सक्रिय थे और इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से आरोपी दिलशेर का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा है, जिस पर पहले से ही चोरी, टप्पेबाजी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, कमल हसन और वाजिद के खिलाफ भी गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में टप्पेबाजी के मामले दर्ज हैं। सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि यह गिरोह खासतौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो अकेले या कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर होती थीं। आरोपी बातचीत में फंसाकर उनसे गहने उतरवा लेते थे या फिर उन्हें बहला-फुसलाकर नकदी और सामान लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें और ठगी या टप्पेबाजी की घटनाओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति को भी उजागर करती है। पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में सजग रहने की आवश्यकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में ठगी की घटनाएँ क्यों बढ़ रही हैं?
नोएडा में ठगी की घटनाएँ बढ़ने का प्रमुख कारण है कि ठग विशेष रूप से अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं।
पुलिस को ठगी की घटनाओं की सूचना कैसे दें?
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले