16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए?

सारांश

नोएडा पुलिस ने एक मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 3.5 किलोग्राम चांदी, एक अवैध चाकू और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

नोएडा पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
चोरी के सामान में 3.5 किलोग्राम चांदी शामिल है।
आरोपी लंबे समय से मंदिरों की रैकी कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपी राजू सिंह पर पहले भी मामले दर्ज किए हैं।
आरोपी की पत्नी के नाम पर पंजीकृत बाइक बरामद हुई है।

नोएडा, 28 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 3.5 किलोग्राम सफेद धातु (सिल्वर बार), एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजू सिंह उर्फ सोनू (उम्र 42 वर्ष), निवासी पूर्वी विनोद नगर, दिल्ली, और सदाशिव (उम्र 50 वर्ष), निवासी मोहल्ला फैजगंज, मुरादाबाद, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम ने वीडियोकोन चौराहा, सेक्टर-11 नोएडा के पास से दोनों आरोपियों को दबोचा।

तलाशी के दौरान उनके पास से 5 मटमैली सफेद धातु (कुल वजन लगभग 3 किलो 540 ग्राम), एक अवैध चाकू और बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि वह लंबे समय से मंदिरों की रैकी कर वहां से आभूषण और चांदी की वस्तुएं चोरी करता है। लगभग 10-12 दिन पहले उसने सेक्टर-12 स्थित एक मंदिर से शिवलिंग के छत्र और मूर्तियों के चांदी के आभूषण चोरी किए थे। चोरी की रकम से वह अपने खर्च और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करता था।

आरोपी ने यह भी बताया कि बरामद बाइक उसकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन उसने इसे चोरी से मिली रकम से खरीदा था और यही बाइक चोरी के दौरान इस्तेमाल करता था। राजू सिंह ने बताया कि चोरी का सामान वह अक्सर सदाशिव को गलवाने के लिए मुरादाबाद भेजता था, जो सोना-चांदी गलाने का व्यवसाय करता है।

पूछताछ में सदाशिव ने भी अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह चोरी का माल गलाकर बार के रूप में राजू को लौटा देता था ताकि उसे आसानी से बेचा जा सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

राजू सिंह के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला चंडीगढ़ और दूसरा मामला नोएडा के सेक्टर-24 थाने में दर्ज है। पुलिस टीम ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पुलिस ने चोरी के सामान को बरामद किया?
हाँ, पुलिस ने लगभग 3.5 किलोग्राम सफेद धातु, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
चोरों को कब गिरफ्तार किया गया?
चोरों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।
क्या आरोपी पहले भी किसी अपराध में शामिल थे?
हाँ, राजू सिंह के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
इन चोरों का अगला कदम क्या था?
आरोपी चोरी का सामान गलवाने के बाद उसे बेचना चाहते थे।
क्या पुलिस ने अन्य संभावित वारदातों की जांच की है?
हाँ, पुलिस आरोपियों की अन्य संभावित वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले