27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार हुए?

सारांश

नोएडा पुलिस ने एक सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की सूचनाओं पर आधारित थी। जानें इस गिरोह के बारे में और कैसे ये आरोपी अपने अपराधों को अंजाम देते थे।

मुख्य बातें

नोएडा पुलिस ने सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा किया।
दो आरोपी गिरफ्तार, उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद।
मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं, सतर्क रहना जरूरी है।

नोएडा, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर रोकथाम हेतु एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छिनैती का एक मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

थाना सेक्टर-24 पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-11 नोएडा के पास बसों की पार्किंग के आसपास दो युवक मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान उनकी पहचान अंकित कुमार और हर्ष के रूप में हुई। ये दोनों मिलकर दिल्ली, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रैकी करते थे। जैसे ही उन्हें मौका मिलता, वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन और कीमती सामान छीन लेते या चोरी कर लेते थे। चोरी से प्राप्त मोबाइल फोन को वे सस्ते दामों पर राह चलते व्यक्तियों को बेच देते थे। मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला आरोपी अंकित कुमार है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। वह मूल रूप से महाराजगंज थाना क्षेत्र, जिला सिवान (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में किराए पर रह रहा था।

दूसरा आरोपी हर्ष, उम्र करीब 20 वर्ष, मूल रूप से थाना बंगेल, जिला बक्सर (बिहार) का निवासी है और फिलहाल मयूर विहार फेस-3, जीडी कॉलोनी दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 नोएडा में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराएं और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे आम जनता को सुरक्षा का अहसास भी होगा। यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमारी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना कितना आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोबाइल स्नैचिंग गैंग कैसे काम करता है?
यह गैंग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रैकी करता है और मौका मिलते ही मोबाइल फोन छीन लेता है।
गिरफ्तार आरोपियों का क्या रिकॉर्ड है?
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं कितनी आम हैं?
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने ठोस कदम उठाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले