नोएडा: शादी समारोह में न्यौछावर के पैसे पर विवाद, युवक की चाकू से हत्या; पाँच आरोपी हिरासत में

Click to start listening
नोएडा: शादी समारोह में न्यौछावर के पैसे पर विवाद, युवक की चाकू से हत्या; पाँच आरोपी हिरासत में

सारांश

नोएडा के सेक्टर-२४ में एक शादी समारोह के दौरान न्यौछावर के पैसे को लेकर विवाद के चलते एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना ने क्षेत्र में खलबली मचा दी है।

Key Takeaways

  • शादी समारोह में न्यौछावर के पैसे को लेकर विवाद हुआ।
  • एक युवक की चाकू से हत्या की गई।
  • पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • घटना ने समाज में हिंसा का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।
  • पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ की है।

नोएडा, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के सेक्टर-२४ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान न्यौछावर के पैसे को लेकर विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना १२ मार्च को झुंडपुरा स्थित एक बारात घर के पास हुई। शादी समारोह के दौरान लोग न्यौछावर के रूप में पैसे बांट रहे थे, जिन्हें वहाँ मौजूद युवक इकट्ठा कर रहे थे।

इसी दौरान, एक युवक अपने भाई के साथ पैसे इकट्ठा करके घर लौट रहा था। दूसरी तरफ, कुछ युवक और एक नाबालिग भी अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच न्यौछावर के पैसों के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग ने अपने साथी आसिफ उर्फ अत्थी को बताया कि मृतक ने उसके हिस्से के पैसे ले लिए हैं। इससे नाराज होकर आसिफ ने अपने साथियों रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया।

झगड़े के दौरान आसिफ उर्फ अत्थी ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-२४ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी शादी समारोह में न्यौछावर के पैसे इकट्ठा करने आए थे। पैसे इकट्ठा करने के बाद लौटते समय रास्ते में विवाद हुआ, जो झगड़े में बदल गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शादी के दौरान एकत्र किए गए १५८० रुपये, हत्या में इस्तेमाल चाकू और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

राष्ट्र प्रेस

पीकेटी/डीएससी

Point of View

लेकिन हमें इस समाजिक समस्या पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है।
NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

इस घटना में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस ने इस मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना कब और कहाँ हुई?
यह घटना १२ मार्च को नोएडा के सेक्टर-२४ थाना क्षेत्र में हुई।
क्या घटना के समय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था?
हाँ, युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
क्या पुलिस ने किसी नाबालिग को गिरफ्तार किया?
हाँ, पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।
क्या पुलिस ने घटना में कुछ सामग्री बरामद की है?
हाँ, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामग्री बरामद की है।
Nation Press