11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनटीपीसी में आर्टिशियन और असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनटीपीसी में आर्टिशियन और असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी में आर्टिशियन और असिस्टेंट ट्रेनी के 27 पदों पर आवेदन करने का सुनहरा मौका है। अंतिम तिथि 12 मार्च है, इस अवसर को न गंवाएं!

मुख्य बातें

एनटीपीसी में सरकारी नौकरी का अवसर आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च कुल पद: 27 लिखित परीक्षा: 17 मई आयु सीमा: 40 वर्ष

नई दिल्ली, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप भारत सरकार की सबसे प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनी में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास एक सुनहरा अवसर खोने वाला है। दरअसल, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने आर्टिशियन और असिस्टेंट ट्रेनी के लिए कुल 27 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनटीपीसी द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करना चाहिए, क्योंकि गुरुवार के बाद पंजीकरण की खिड़की बंद हो जाएगी और यह अवसर हाथ से निकल जाएगा।

एनटीपीसी द्वारा मांगे गए 27 पदों में आर्टिशियन ट्रेनी (फिटर) के 13, आर्टिशियन ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) के 6 और असिस्टेंट ट्रेनी (मटेरियल/स्टोरकीपर ट्रेनी) के 8 पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अन्य आवश्यक योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।

आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 12 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एनटीपीसी द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक सैलरी 21,500 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए एनटीपीसी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 17 मई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर को सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म की जाँच करें और सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि भारत सरकार की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
कुल 27 पदों पर भर्ती की जा रही है।
उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
कब होगी लिखित परीक्षा?
लिखित परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले