क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित कांवड़ में व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी की झलक है?

Click to start listening
क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित कांवड़ में व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी की झलक है?

सारांश

मुजफ्फरनगर में एक अनोखी कांवड़ यात्रा हुई, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित है। इसमें भारतीय सेना की बहादुर बेटियों का सम्मान किया गया है। आइए, जानें इस खास कांवड़ यात्रा के बारे में।

Key Takeaways

  • कांवड़ यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित है।
  • भारतीय सेना की बहादुर बेटियों का सम्मान किया गया है।
  • ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल का मॉडल प्रदर्शित किया गया है।
  • राष्ट्र प्रेम और शिव प्रेम का संगम है।
  • जहांगीरपुरी के भक्तों की टोली ने इसे निकाला है।

मुजफ्फरनगर, 19 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। सावन के महीने में कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष कांवड़ आई है, जो भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित है। इसमें बाबा भोलेनाथ के साथ-साथ ब्रह्मोस मिसाइल और फाइटर जेट राफेल का मॉडल शामिल किया गया है।

इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित यह कांवड़ यात्रा मुजफ्फरनगर पहुंची है, जिसमें शिव प्रेम के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम को भी दर्शाया गया है।

इस कांवड़ यात्रा में जहांगीरपुरी, दिल्ली के 20 शिव भक्तों की टोली है, जो राष्ट्र भक्ति और भगवान की भक्ति को साथ लेकर चल रहे हैं। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरें और दो ब्रह्मोस मिसाइल भी शामिल हैं। इसके अलावा, एक फाइटर विमान और बाबा भोलेनाथ की तस्वीर भी है।

जहांगीरपुरी के निवासी भोले गौरव ने बताया कि इस कांवड़ में हमारे देश की दो बहादुर बेटियां कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हैं। इसके साथ ब्रह्मोस और फाइटर विमान है, जो हमारे देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमने यह कांवड़ 17 तारीख को शुरू की थी और हमारा गंतव्य जहांगीरपुरी, दिल्ली है।

शिव भक्त भोले राजकुमार ने बताया, "यह कांवड़ हमारी भारतीय सेना को समर्पित है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के सम्मान में यह कांवड़ यात्रा निकाली गई है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल शामिल हैं, जिसने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर अचूक निशाना साधा था। साथ ही, झांकी में हमारे भोलेनाथ और नंदी महाराज भी विराजमान हैं। इस यात्रा में उन दो बहनों की तस्वीरें भी हैं, जिन्होंने हिंदुस्तान को गर्व से भर दिया, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की।"

Point of View

बल्कि यह हमारी भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व का भी प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना बढ़ती है।
NationPress
06/02/2026

Frequently Asked Questions

इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्या है?
इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति सम्मान प्रकट करना और भारतीय सेना की बहादुरी को उजागर करना है।
कांवड़ में कौन-कौन सी विशेषताएँ हैं?
कांवड़ में ब्रह्मोस मिसाइल, राफेल फाइटर जेट और भारतीय सेना की दो बहादुर बेटियों की तस्वीरें शामिल हैं।
Nation Press