28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पलामू में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देना सही है? कांग्रेस ने कहा- नक्सलियों को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पलामू में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देना सही है? कांग्रेस ने कहा- नक्सलियों को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है

सारांश

पलामू में शहीद हुए जवानों को कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी और झारखंड की सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ उठाए गए कदमों पर चर्चा की। क्या प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर है?

मुख्य बातें

कांग्रेस ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
झारखंड सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
घायल जवानों का इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।
जीएसटी स्लैब में बदलाव का स्वागत किया गया।
आत्मनिर्भर भारत के लिए छोटे उद्योगों को समर्थन की आवश्यकता है।

रांची, 4 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने पलामू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इस मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और प्रशासन दोनों ही इस मामले में गंभीर हैं, ताकि राज्य के लोगों के जीवन और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राकेश सिन्हा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "मैं दोनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और बताना चाहता हूं कि घायल जवानों का भी सरकार द्वारा उचित इलाज कराया जा रहा है। हमारा शासन और प्रशासन इस मामले में गंभीर है और झारखंड की जनता के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है और इसका परिणाम है कि पुलिस अपराधियों तक पहुंच रही है। जहां अपराधी शासन और प्रशासन का विरोध करने की कोशिश कर रहे हैं, वहां प्रशासन मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।"

राकेश सिन्हा ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर कहा कि यह कदम जनहित में है, लेकिन इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस लंबे समय से मांग कर रही थी कि जीएसटी स्लैब में बदलाव किया जाए, लेकिन जब सरकार की 'वोट चोरी' पकड़ी गई तो उन्हें अहसास हो गया कि उनकी सरकार बिहार से जाने वाली है, इसलिए उन्होंने जीएसटी स्लैब में बदलाव किया है। मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन सवाल यह है कि खाद्य सामग्री के जीएसटी स्लैब में बदलाव होता तो इससे निम्न वर्गीय और मध्यम वर्गीय लोगों को राहत मिलती।"

उन्होंने आगे कहा, "आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती तब मिलती, जब छोटे और मध्यम वर्गीय उद्योग को उन्नति होती। इसमें छोटे और मध्यम वर्गीय उद्योगों की उन्नति की कोई बात नहीं की गई है। मैं पूछता हूं कि ऐसे में कैसे आत्मनिर्भर भारत बनेगा? मुझे लगता है कि सरकार को इन क्षेत्रों को उन्नति देनी होगी और इसका विकास करना होगा। यह बात तभी संभव है, जब उन पर जीएसटी का बोझ न पड़े।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताती है कि नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की रणनीतियाँ कितनी प्रभावी हैं। प्रशासन की कठोर कार्रवाई आवश्यक है, लेकिन इसमें नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण भी महत्वपूर्ण होना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पलामू में सुरक्षा बलों पर हमला बढ़ रहा है?
हाँ, पलामू में नक्सलियों द्वारा हमलों में वृद्धि हुई है, जिससे सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बढ़ रही है।
झारखंड सरकार नक्सलियों के खिलाफ क्या कदम उठा रही है?
झारखंड सरकार नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है और सुरक्षा बलों को समर्थन प्रदान कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले