15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंचकूला में खेल मंत्री गौरव गौतम का निरीक्षण अधिकारियों को चेतावनी देगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंचकूला में खेल मंत्री गौरव गौतम का निरीक्षण अधिकारियों को चेतावनी देगा?

सारांश

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। खिलाड़ियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार का अल्टीमेटम दिया, जिससे खेल जगत में हलचल मच गई है।

मुख्य बातें

खेल मंत्री का औचक निरीक्षण महत्वपूर्ण है।
खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान जरूरी है।
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खेल सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
खिलाड़ियों की आवाज को सुनना आवश्यक है।

पंचकूला, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा सरकार के खेल और कानून मंत्री गौरव गौतम ने गुरुवार को एक्शन मोड में आकर ताऊ देवीलाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद खामियों के प्रति सख्त रुख अपनाया।

निरीक्षण के दौरान लापरवाही का सामना करने पर मंत्री ने स्टेडियम के जिला खेल अधिकारी सहित 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 15 दिनसख्त अल्टीमेटम दिया।

इस दौरान मंत्री गौरव गौतम ने स्टेडियम में उपस्थित एथलीट्स और खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। खिलाड़ियों ने शिकायत की कि सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। खेल सामग्री, पोषणयुक्त भोजन और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रभावित हो रही हैं। एक खिलाड़ी ने कहा कि हम रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते हैं, लेकिन खाने में पोषक तत्वों की कमी है और जरूरी सामान समय पर नहीं मिलता।

खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यदि व्यवस्थाएं तय मापदंडों पर नहीं मिलीं तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये वही खिलाड़ी हैं जो हरियाणा और देश का नाम रोशन करते हैं, उन्हें बुनियादी सुविधाएं न देना बेहद शर्मनाक है।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का अंतिम मौका दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खेल मंत्री ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम के जिला खेल अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक कोच और स्टाफ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है कि अब तक खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं दी गईं और संबंधित व्यवस्थाएं क्यों चरमराई हुई हैं

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सभी सरकारी अधिकारियों के लिए एक उदाहरण है कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर सकता है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खेल मंत्री का निरीक्षण क्यों किया गया?
खेल मंत्री ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं की खामियों को देखकर औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों को क्या कार्रवाई का सामना करना पड़ा?
15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले