पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार निश्चित: भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार का बयान

Click to start listening
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार निश्चित: भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार का बयान

सारांश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि शांतिपुर की जनता समझदार है और इस बार टीएमसी को वोट नहीं करेगी।

Key Takeaways

  • जगन्नाथ सरकार ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया।
  • शांतिपुर की जनता को समझदार बताया गया।
  • टीएमसी की हार की संभावना जताई गई।
  • ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

शांतिपुर, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शांतिपुर की जनता बहुत समझदार है, उन्हें पता है कि किसे वोट देना है।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने दावा किया कि ममता बनर्जी को यह समझ में आ गया है कि उनकी ज़मीन खिसक चुकी है। इसलिए, उनकी चुनावी सभाओं और रैलियों में अब लोग नहीं आ रहे हैं और इस बार टीएमसी की हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि शांतिपुर की जनता इस बार उन्हें वोट नहीं देगी।

बंगाल के संदर्भ में पीएम मोदी द्वारा दिए गए हालिया बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में अब जंगलराज नहीं, बल्कि ‘महाजंगलराज’ कायम है। उन्होंने कहा कि महाजंगलराज को गंगा मैया साफ कर देंगी। बिहार से चली हैं, बंगाल की खाड़ी में आ रही हैं और इसे पूरी तरह साफ करेंगी।

भाजपा में अन्य दल के नेताओं के शामिल होने पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ एक सूनामी चल रही है। सभी लोग उनके खिलाफ एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ममता के कुशासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार समाप्त करेगी। भाजपा नेता ने उन सभी का पार्टी में स्वागत किया है जो विकसित बंगाल का सपना देखते हैं।

वहीं, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतगणना के शुरुआती घंटों में भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है, जिससे यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि भाजपा उम्मीदवार अधिकतर सीटों पर आगे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सुबह के समय ऐसा माहौल बनाएंगे कि उनके उम्मीदवार आगे हैं, लेकिन इससे निराश नहीं होना है। अंत तक इंतजार करना है, अंत में जीत हमारी ही होगी। मतगणना पूरी होने तक केंद्र नहीं छोड़ना है।

Point of View

NationPress
07/04/2026

Frequently Asked Questions

जगन्नाथ सरकार ने ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए?
जगन्नाथ सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी को पता है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है और इस बार टीएमसी की हार निश्चित है।
ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को क्या सलाह दी?
ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन सतर्क रहने और निराश नहीं होने की सलाह दी।
Nation Press