26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली ने किया पौधरोपण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली ने किया पौधरोपण

सारांश

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग ने पीएम मोदी के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस पहल के माध्यम से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। जानिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में।

मुख्य बातें

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने भारत दौरे पर पौधरोपण किया।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है।
इस पौधरोपण का स्थान क्वीन हीओ ह्वांग-ओक मेमोरियल पार्क है।
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम मिला।
आर्थिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर, उन्होंने पीएम के साथ मिलकर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर साझा की गई तस्वीरों में लिखा, "एक विशेष पहल के तहत राष्ट्रपति ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के राजकीय वृक्ष अशोक का पौधा रोपित किया।"

जायसवाल ने आगे बताया कि यह पौधा अयोध्या स्थित 'क्वीन हीओ ह्वांग-ओक मेमोरियल पार्क' में नई जड़ें जमाएगा, जो भारत और दक्षिण कोरिया की साझा विरासत का एक जीवंत प्रतीक है।

इससे पूर्व, राष्ट्रपति ली ने फर्स्ट लेडी किम के साथ नई दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिखर वार्ता के दौरान भारत और कोरिया गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते, संयुक्त वक्तव्य और घोषणाएं की गईं।

दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई है। जहाज निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इंडो-पैसिफिक समेत कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी दोनों देशों के विचारों में समानता देखी गई।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ली ने उद्योग जगत के लीडर्स के साथ बातचीत की और बिजनेस सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ली भारत-कोरिया बिजनेस फोरम में भी भाग ले रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में कारोबारी नेता उपस्थित हैं। इसके अलावा, दिल्ली में वित्तीय सहयोग फोरम और बेंगलुरु में 'स्पेस डे' जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस यात्रा के दौरान व्यापार, शिपिंग, पर्यावरण, विज्ञान-तकनीक, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कई समझौते हुए। चार संयुक्त बयान जारी किए गए, जिनमें 'इंडिया-आरओके जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन' प्रमुख है, जो दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य का रोडमैप पेश करता है।

समुद्री क्षेत्र में सहयोग को खास महत्व दिया गया है। शिपबिल्डिंग और लॉजिस्टिक्स के लिए नया ढांचा तैयार किया गया है। साथ ही, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा पर भी साझा रणनीति बनाई गई है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा, "अनिश्चितता के इस दौर में हम इस बात पर सहमत हैं कि भारत और कोरिया आपसी विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर सहयोग के लिए सबसे अच्छे पार्टनर हो सकते हैं। हम शिप बिल्डिंग, एआई, वित्त और रक्षा जैसी रणनीतिक उद्योग में सहयोग बढ़ाने और संस्कृति और लोगों के बीच लेन-देन को बढ़ावा देने पर भी सहमत हुए हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग को भी दर्शाती है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रपति ली जे म्यूंग का भारत दौरा कब हुआ?
राष्ट्रपति ली जे म्यूंग का भारत दौरा 20 अप्रैल को हुआ।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उद्देश्य क्या है?
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।
इस पौधरोपण का स्थान क्या है?
यह पौधरोपण अयोध्या स्थित 'क्वीन हीओ ह्वांग-ओक मेमोरियल पार्क' में किया गया।
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया गया?
दोनों देशों ने जहाज निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन से नेता शामिल थे?
इस कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले