20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 साल का कार्यकाल बेमिसाल है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 साल का कार्यकाल बेमिसाल है?

मुख्य बातें

पीएम मोदी का 24 साल का कार्यकाल बेमिसाल है।
उन्होंने गुजरात से भारत तक महत्वपूर्ण बदलाव किए।
भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंची।
25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
अर्थव्यवस्था के विकास में इन्फ्रास्ट्रक्चर का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में 24 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इसी क्रम में भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने राष्ट्र प्रेस से खास बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 साल अद्वितीय हैं। मोदी ने पहले गुजरात की सेवा की, और फिर संपूर्ण भारत की सेवा करने का कार्य किया। पीएम के नेतृत्व में 11 सालईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पीएम मोदी इसी तरह देश की सेवा जारी रखें और 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 24 वर्षों से उन्होंने निरंतर समर्पण के साथ सेवा की है, पहले गुजरात को बदला और अब पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें से चौथे स्थान पर लाने का कार्य किया है। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया, और करोड़ों भारतीयों को शौचालय की सुविधा प्रदान की। ऐसे जनसेवक का दुनिया में कोई और उदाहरण नहीं मिलता।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "किसने सोचा होगा कि एक चाय बेचने वाला गुजरात का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली और खुद को पूरी तरह से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में गुजरात के लिए 2001 से 2014 तक और देश के लिए 2014 से 2025 तक का समय स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। एक साथ विकास की कई ऊंचाइयों को छूते हुए भारत आज विश्व में सही मायने में एक शक्ति बन चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 साल का कार्यकाल न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह भारत की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुजरात से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, उनकी नीतियों ने भारत को नई दिशा दी है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कौन-कौन से महत्वपूर्ण कार्य हुए?
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, और करोड़ों भारतीयों को शौचालय की सुविधा प्रदान करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
क्या मोदी का कार्यकाल बेमिसाल है?
भाजपा नेता गौरव वल्लभ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का 24 साल का कार्यकाल बेमिसाल है। उन्होंने गुजरात से लेकर भारत तक महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले