पीएम मोदी ने पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर दी बधाई, सीएम का आभार

Click to start listening
पीएम मोदी ने पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर दी बधाई, सीएम का आभार

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने इस पर आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Key Takeaways

  • पीएम मोदी का उत्तराखंड की सरकार के प्रति समर्थन
  • सीएम धामी का आभार और विकास का संकल्प
  • उत्तराखंड के विकास में स्थानीय उत्पादों और रोजगार सृजन का महत्व

देहरादून, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इसके बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी! उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति आपके स्नेहिल शब्दों एवं शुभकामनाओं के लिए हम दिल से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में देवभूमि की अंतर्निहित शक्ति, व्यापक संभावनाएँ और उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष लगाव का प्रेरक प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह चार वर्षों की यात्रा प्रदेशवासियों के विश्वास, सहयोग और सामूहिक संकल्प की परिणति है। हमारी सरकार जनसेवा, पारदर्शिता और समावेशी विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को पूर्ण कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपके स्नेह, विश्वास और सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का यह प्रयास सतत जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में कहा था कि उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई। विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्य प्रशंसनीय हैं।

पीएम ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और संस्कृति की पावन भूमि रही है। यहां की अद्भुत लोक परंपराएँ, विविध भाषाएँ-बोलियाँ, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सरल जनजीवन प्रदेश को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास की व्यापक सोच और 'विकसित भारत' के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड के तहत चारधाम यात्रा को अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने का काम तेजी से चल रहा है और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में रेल संपर्क मजबूत किया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों में संपर्क सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों के पलायन को रोकते हुए शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों ने राज्य के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन व डिजिटल और हरित विकास को बढ़ावा देने जैसे कदम सराहनीय हैं। आपदा प्रबंधन की सुदृद्ध व्यवस्था और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रही है। अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को विकसित उत्तराखण्ड में मजबूती मिलेगी। एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और मजबूत उत्तराखंड के निर्माण में यहां के हर नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Point of View

NationPress
24/03/2026

Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सरकार को क्यों बधाई दी?
उन्होंने पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी, जो विकास और जनकल्याण में उनके कार्यों की सराहना है।
मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के प्रति क्या कहा?
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड के विकास के प्रति उनका समर्थन महत्वपूर्ण बताया।
Nation Press