9 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी ने प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर दुख जताया और उनके योगदान को याद किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर दुख जताया और उनके योगदान को याद किया?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनकी सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। जानिए उनके योगदान और श्रद्धांजलियों के बारे में इस लेख में।

मुख्य बातें

प्रमिला ताई मेढ़े का समाज सेवा में अतुलनीय योगदान।
महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता।
प्रमिला ताई मेढ़े की याद में श्रद्धांजलियां।

नई दिल्ली, 31 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े का 97 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका रहीं श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े के देहावसान से मुझे अत्यंत दुःख हुआ है। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदा याद किया जाएगा। ईश्वर इस शोक की घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख संचालिका श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े का निधन सभी समाजसेवियों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। प्रमिला ताई आजीवन राष्ट्रसेवा और नारी शक्ति के सशक्तीकरण हेतु समर्पित रहीं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय सेविका समिति जनकल्याण का पर्याय बनीं। उनके सेवा कार्य और समाज के उत्थान का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रमिला ताई मेढ़े को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिसमें मोहन भागवत उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

संघ प्रमुख ने कहा, "राष्ट्र सेविका समिति की भूतपूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े के परलोक गमन से हम सभी लोगों के सर पर से एक मातृवत छत्र हट गया है। उनके निधन से लगभग समिति की स्थापना काल से आज तक की उनकी दीर्घ तपस्या की पूर्णता हो गई है। लक्ष्य की अचूक समझ व निष्ठा, कार्य वृद्धि के लिए सातत्यपूर्ण कठोर परिश्रम तथा व्यवहार में आत्मीयता का वे मूर्तिमंत उदाहरण थीं। राष्ट्र सेविका समिति के कार्ययज्ञ में अपनी जीवन समिधा अर्पित कर अंततोगत्वा उन्होंने मरणोपरांत देहदान संकल्प से अपने देह का भी समर्पण कर दिया। उनकी तपस्या के कारण उनकी सद्गति तो सुनिश्चित है। उनके बिना ध्येय पथ पर आगे बढ़ने का धैर्य हम सभी को मिले, यही ईश चरणों में प्रार्थना।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समस्त समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते रहेंगे। उनका योगदान महिलाओं के उत्थान और समाज सेवा में हमेशा याद किया जाएगा।
RashtraPress
9 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रमिला ताई मेढ़े का मुख्य योगदान क्या था?
प्रमिला ताई मेढ़े का मुख्य योगदान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में था।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमिला ताई मेढ़े के बारे में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले