24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से स्थानीय लोगों में खुशी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से स्थानीय लोगों में खुशी है?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर स्थानीय लोगों की खुशी ने एक नई ऊर्जा का संचार किया है। उनकी उपस्थिति को राज्य में विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। क्या यह दौरा राज्य की समस्याओं का समाधान कर सकेगा?

मुख्य बातें

पीएम मोदी का दौरा विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
स्थानीय लोगों में खुशी का संचार हुआ है।
स्वास्थ्य सेवा की मांग की जा रही है।
बंगाल में महिलाओं को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोलकाता, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर वहां के स्थानीय निवासियों ने खुशीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे बीच आना एक शुभ संकेत है। निस्संदेह, उनके आगमन से राज्य में विकास से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी। उनका आगमन हमारे बीच में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए।

कार्यक्रम में शामिल एक अदिती राय ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे बीच आ रहे हैं।

एक युवती ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। हम अपने क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवा चाहते हैं। हमारी मांग है कि वे हमारे यहां एक अच्छा अस्पताल बनवाएं।

एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल पिछले 15 वर्षों के शासन में पीछे हो गया है। आज हमारे बीच खुशीप्रधानमंत्री हमारे बीच आ रहे हैं।

युवक ने आगे कहा कि हम सभी देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री देश और प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वे अपने लक्ष्य को समय से पहले प्राप्त करने वाले नेताओं में से एक हैं। आज इसी का नतीजा है कि देश में विकास की गति तेज हो रही है।

कार्यक्रम में शामिल एक युवती ने कहा कि आज बंगाल को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उपचार के लिए उचित अस्पताल भी नहीं हैं और यहां के युवाओं को रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वे जल्द ही बंगाल के हित में कुछ बड़ा करेंगे।

एक अन्य युवती ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम इस बात को लेकर खुश हैं कि प्रधानमंत्री हमारे बीच आ रहे हैं। हम प्रधानमंत्री से कहना चाहेंगे कि आज की तारीख में राज्य में महिलाओं को भी कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि वे जल्द ही कुछ कदम उठाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा कब हुआ?
प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा 20 दिसंबर को हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के दौरे पर क्या कहा?
स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और इसे विकास का शुभ संकेत माना।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले