क्या 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' ने गरियाबंद की महिलाओं की जिंदगी को बदल दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' ने गरियाबंद की महिलाओं की जिंदगी को बदल दिया?

सारांश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। इस योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं ने अपने दैनिक जीवन को सरल बना लिया है। जानिए कैसे इस योजना ने उनकी जिंदगी को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाया है।
गैस कनेक्शन से समय की बचत और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
महिलाओं ने अपनी समस्याओं का समाधान पाया है।

गरियाबंद, २८ जून (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसने पूरे देश में महिलाओं के जीवन को आसान बना दिया है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भी इस योजना ने महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस ने गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम अतरमरा में महिला लाभार्थियों से बातचीत की और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कारण उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त की। लाभार्थियों ने खुलकर अपनी बातें साझा की और इस योजना के लिए खासकर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

एक महिला लाभार्थी ने बताया कि पहले हम लकड़ी के चुल्हे का उपयोग करते थे, जिससे बहुत धुआं निकलता था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। घर भी गंदा रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस मिलने से हमें बहुत राहत मिली है। खाना जल्दी बन जाता है, घर साफ रहता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। अब हमारे पास खुद के लिए समय भी बचता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी हूं।

एक अन्य लाभार्थी ने कहा कि इस योजना के तहत हमें गैस सिलेंडर मिला, जिससे खाना बनाना आसान हो गया है। पहले लकड़ी पर खाना बनाने में समय अधिक लगता था और परेशानी भी होती थी। मैं मोदी सरकार का धन्यवाद देती हूं।

एक अन्य महिला ने कहा कि अब खाना बनाने में बहुत कम समय लगता है और अन्य कार्यों के लिए भी समय मिलता है। पहले लकड़ी पर खाना बनाने में बहुत समय लगता था और स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था। अब सारी समस्याएं हल हो गई हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उनके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर रही है। यह योजना निस्संदेह महिलाओं के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?
यह योजना महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए है, जिससे उनका जीवन सरल और स्वस्थ हो सके।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ उन गरीब महिलाओं को मिलता है जो लकड़ी के चुल्हे पर खाना बनाती थीं।
क्या इस योजना से स्वास्थ्य में सुधार हुआ है?
जी हां, गैस कनेक्शन मिलने के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, क्योंकि धुएँ से होने वाली बीमारियाँ कम हुई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले