2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब में मूसेवाला के समय से कोई गैंगस्टर पर नियंत्रण नहीं पाया गया? : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब में मूसेवाला के समय से कोई गैंगस्टर पर नियंत्रण नहीं पाया गया? : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा

सारांश

पंजाब में गैंगस्टरवाद के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सरकार पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के समय से अब तक कोई भी गैंगस्टर पर नियंत्रण नहीं कर पाया है। क्या पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है?

मुख्य बातें

पंजाब में गैंगस्टरवाद की स्थिति चिंताजनक है।
सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं।
पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

चंडीगढ़, 30 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और मान सरकार पर तीखा हमला किया।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "पंजाब में गैंगस्टरवाद कितनी बढ़ गई है, यह देखिए। कितने अपराध, हत्याएं, अपहरण और ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला के दौर से लेकर अब तक, कोई भी गैंगस्टर पर नियंत्रण नहीं पा सका है। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ज़ीरो है।"

खैरा ने आरोप लगाया, "सरकार पुलिस को अपने विरोधियों को दबाने और वीआईपी कल्चर के लिए इस्तेमाल कर रही है। पुलिस के पास आम जनता के लिए लॉ एंड ऑर्डर को नियंत्रित करने का समय नहीं है।"

उन्होंने पंजाब विधानसभा में अपने विरोध पर कहा, "आम आदमी पार्टी का घमंड सामने आया है। वे कहते थे कि वे आंदोलनों से आए हैं, लेकिन आज एक सदस्य से उन्हें इतना भय है कि उन्होंने मुझे नामजद करके सदन से बाहर निकाला।"

खैरा ने कहा, "मैं मनरेगा पर डिबेट के लिए अपना नंबर का इंतजार करता रहा, लेकिन 40-50 विधायकों ने इस पर चर्चा की, उनमें से अधिकांश आम आदमी पार्टी के थे। इसके बाद मैंने वेल में जाकर अपनी बात रखी। भाजपा इस देश के लोकतंत्र को धीरे-धीरे पाकिस्तान, रूस और दक्षिण कोरिया की दिशा में ले जा रही है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सुखपाल सिंह खैरा ने किसी विशेष घटना का उल्लेख किया?
हाँ, उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के समय से गैंगस्टरवाद के बढ़ने का उल्लेख किया।
सुखपाल सिंह खैरा का क्या कहना है पुलिस के बारे में?
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का इस्तेमाल अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले