क्या पंजाब: चमकौर साहिब में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे मलविंदर सिंह कंग, लोगों से सतर्क रहने की अपील?
सारांश
मुख्य बातें
चंडीगढ़, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब एक बार फिर से बाढ़ की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और भी खराब होती जा रही है, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने निवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।
मलविंदर सिंह कंग ने सोमवार को चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणजीत सिंह के साथ मिलकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने लिखा, "पंजाब एक बार फिर बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी है। मैंने डॉ. चरणजीत सिंह के साथ मिलकर चमकौर साहिब क्षेत्र में हालात का जायजा लिया। इस कठिन समय में मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि सतर्क और सावधान रहें।"
कंग ने आगे कहा, "हमारी सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"
कंग ने यह भी कहा कि इस समय अफवाहों से बचना अत्यंत आवश्यक है। लोग प्रशासन की सलाह का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
वहीं दूसरी ओर, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, "केंद्र सरकार को विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 20,000 करोड़ रुपये के अंतरिम पैकेज और पंजाब के रोके गए 60,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की गई है, जिसकी मांग हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी की है।"