राजस्थान में 28 मार्च से धूल भरी आंधी और बारिश का नया अलर्ट

Click to start listening
राजस्थान में 28 मार्च से धूल भरी आंधी और बारिश का नया अलर्ट

सारांश

राजस्थान के मौसम केंद्र ने 28 मार्च से शुरू होने वाले धूल भरी आंधी और बारिश के अलर्ट की घोषणा की है। इससे आठ जिलों पर असर पड़ेगा। जानिए क्या है मौसम की पूरी स्थिति।

Key Takeaways

  • 28 मार्च से धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट।
  • आठ जिलों पर असर।
  • कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम परिवर्तन।
  • राजस्थान में तापमान सामान्य से नीचे।
  • सतर्क रहने की सलाह।

जयपुर, 25 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने 28 मार्च से राज्य के विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आठ जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि 25 से 27 मार्च के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाने की संभावना है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। हाल ही में आई धूल भरी आंधी और बारिश का असर मंगलवार को खत्म हो गया था, लेकिन अब एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है।

बात करें कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की, तो इसके कारण पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहे। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे क्षेत्रों में हल्की धूल भरी हवाएं चलीं, जबकि तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखी गई।

राजधानी जयपुर में दिनभर तेज धूप और साफ आसमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रही, जबकि दिन में हल्की हवा से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

इसी तरह, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर जैसे जिलों में भी कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बादल छाए रहे।

लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में पारा 36.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य में सर्वाधिक तापमान था।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में यह 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि बाकी जगह मौसम साफ बना हुआ है।

उन्होंने आगे बताया कि 28 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Point of View

यह जरूरी है कि नागरिक सतर्क रहें। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आगामी दिनो में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है, जो कई जिलों को प्रभावित कर सकती है।
NationPress
25/03/2026

Frequently Asked Questions

28 मार्च से राजस्थान में क्या मौसम परिवर्तन होगा?
28 मार्च से धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जो कई जिलों को प्रभावित करेगा।
कौन-कौन से जिले इस मौसम परिवर्तन से प्रभावित होंगे?
अलर्ट के तहत आठ जिलों में मौसम परिवर्तन का असर देखने को मिल सकता है।
क्या हाल ही में मौसम में कोई बदलाव आया है?
हाल ही में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बादल छाए रहे हैं, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है।
राजस्थान में तापमान के बारे में क्या जानकारी है?
राजस्थान के विभिन्न शहरों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जैसे चित्तौड़गढ़ में 36 डिग्री और फतेहपुर में 14.1 डिग्री।
क्या अगले कुछ दिनों में तापमान में परिवर्तन होगा?
28 मार्च से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में बदलाव की संभावना है।
Nation Press