12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राज्यसभा ने राष्ट्रीय खेल शासन और नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन विधेयक पारित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राज्यसभा ने राष्ट्रीय खेल शासन और नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन विधेयक पारित किया?

सारांश

राज्यसभा ने 12 अगस्त को राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 और नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 को पारित किया। यह विधेयक भारतीय खेल क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा। जानें इस विधेयक के महत्व और इससे खिलाड़ियों को मिलने वाले लाभ के बारे में।

मुख्य बातें

राज्यसभा में पारित विधेयक भारतीय खेलों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पारदर्शी चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।
एंटी डोपिंग विधेयक से खेलों में स्वायत्तता बढ़ेगी।
खिलाड़ियों को नए अवसर मिलेंगे।
यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

नई दिल्ली, 12 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। राज्यसभा ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 और नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 को पारित किया। इन विधेयकों को लोकसभा पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सदन में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 और नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 पेश करते हुए कहा कि देश के खेल क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से इन दोनों विधेयकों को पारित किया जाए। इसके बाद ध्वनिमत से दोनों विधेयक राज्यसभा में पारित किए गए।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने चर्चा का उत्तर देते हुए बताया कि हमें ओलंपिक खेलों में आज़ादी के बाद से एक दशक पहले तक कुल 21 मेडल ही प्राप्त हुए थे। अब केवल पिछले दो ओलंपिक खेलों में हमें 15 मेडल मिल चुके हैं। उन्होंने पैरा ओलंपिक का उदाहरण देते हुए बताया कि आज़ादी के बाद से बीते एक दशक पहले तक हमें केवल 8 मेडल मिले थे जबकि अब बीते दो पैरा ओलंपिक में 52 मेडल प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने एशियन खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हमें केवल 57 मेडल मिले थे, जबकि 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे नतीजे के लिए पारदर्शी चयन प्रक्रिया जरूरी है, जिसे हमने सुनिश्चित किया है।

केंद्रीय खेल मंत्री ने बताया कि ज्यादा पारदर्शिता और स्वायत्तता के लिए हम एंटी डोपिंग विधेयक लेकर आए हैं। इस विधेयक के पारित होने से देश के खेल क्षेत्र में एक नई शुरुआत होगी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 और नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन विधेयक 2025 में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसका सीधा लाभ खेल और खिलाड़ियों को मिलेगा।

इससे पहले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने सांसदों को जानकारी दी थी कि मंगलवार की संशोधित कार्यसूची में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल किए गए हैं। ये विधेयक लोकसभा द्वारा पारित किए जा चुके हैं। दोनों विधेयकों की प्रतियां सोमवार शाम लगभग 5 बजे सदस्यों के पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई थीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खेल क्षेत्र में पारदर्शिता और स्वायत्तता को भी बढ़ावा देगा। सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से खेलों को नई दिशा में ले जाएगा।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक 2025 क्या है?
यह विधेयक भारतीय खेलों की संरचना में सुधार लाने के लिए लाया गया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025 का उद्देश्य क्या है?
इस विधेयक का उद्देश्य खेलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले