14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रांची में ज्वेलरी दुकान में लूट का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रांची में ज्वेलरी दुकान में लूट का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार

सारांश

रांची में हरिहर सिंह रोड पर एक ज्वेलरी दुकान में घटित लूट की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार, उनके पास से लूटे गए आभूषण और हथियार बरामद किए गए हैं। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

रांची में ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया लूटे गए आभूषण, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद आरोपियों का आपराधिक इतिहास है पुलिस ने मामले में कार्रवाई की

रांची, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रांची के हरिहर सिंह रोड पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल की शाम करीब 6.45 बजे प्रीति ज्वेलर्स में लूट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचित किया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में बरियातु और सदर थाना पुलिस तथा तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, पांच मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिले के सिहोडी निवासी आशुतोष कुमार, जमुआ थाना क्षेत्र के चचधरा निवासी महेश कुमार वर्मा और बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र निवासी मो. सिराज अंसारी उर्फ शेरू के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में बरियातु थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आशुतोष कुमार के खिलाफ गिरिडीह के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं, जबकि मो. सिराज अंसारी वर्ष 2023 में जेल जा चुका है। महेश कुमार वर्मा भी वर्ष 2021 में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास क्या बरामद हुआ?
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास है?
हां, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।
इस मामले में क्या कार्रवाई की गई?
पुलिस ने बरियातु थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले